'तेजधार हथियार से हुए आसिफ की छाती पर कई वार', Huma Qureshi के चचेरे भाई की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने
Huma Qureshi brother Asif Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या से दिल्ली में सननसनी मच गई है, घटना के पीछे कारण पार्किंग विवाद बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ ने अपनी दुकान के सामने से दोनों आरोपियों को स्कूटी खड़ी करने के लिए मना किया था लेकिन वो दोनों उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थे, इसी कहासुनी में बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों आरोपियों ने आसिफ पर हमला बोल दिया, जिसमें आसिफ की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक आसिफ कुरैशी पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन आसिफ ने दम तोड़ दिया। PTI की खबर के मुताबिक इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
'दोनों आरोपियों ने आसिफ पर तेजधार हथियार से अटैक किया'
जिसमें आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने आसिफ पर तेजधार हथियार से अटैक किया था। वो हथियार से आसिफ से एक के बाद एक, कई वार तब तक करते रहे जब तक आसिफ घायल होकर गिर नहीं गया। वहां खड़े लोग, जिसमें कि आसिफ की पत्नी भी, शामिल थी, ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने किसी की नहीं सुनी।
दोनों आरोपियों के नाम उज्ज्वल (19) और गौतम (18) हैं
फिलहाल दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपियों के नाम उज्ज्वल (19) और गौतम (18) हैं, जो कि आसिफ के घर के पास ही रहते हैं। दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आसिफ पर Ice-pick टाइप के हथियार से हमला किया गया है, जिससे उसकी छाती पर गंभीर चोटें आईं।
Huma Qureshi के भाई ने की थीं दो शादियां
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आसिफ कुरैशी ने दो शादी की थीं, वो चिकन-मीट का बिजनेस करता था। आसिफ की पत्नी शाहीन ने कहा कि 'कल 9:30-10 बजे, एक पड़ोसी ने हमारी दुकान के ठीक सामने स्कूटी खड़ी कर दी, आसिफ ने उसे टोका और हटाने को बाला तो वो इंसान गुस्सा हो गया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा और कहा कि मैं देख लूंगा। इसकी थोड़ी देर बाद वो अपने भाई के साथ आया और आसिफ पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। मैंने अपने देवर जावेद को बुलाया लेकिन जब तक वह पहुंचे, आसिफ की हालत बिगड़ गई थी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'
कौन हैं आरोपी?
आरोपी गौतम और उज्जवल भाई हैं, दोनों ही झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं, गौतम को शराब की लत है। घर में वो दोनों अपने पिता संग रहते हैं। मां दोनों को पहले ही छोड़कर जा चुकी है।
-
Yamuna में शाही मौज की तैयारी पर चला हथौड़ा! करोड़ों का VIP बोट टेंडर रद्द, 2 अधिकारी भी नपे, कैसे हुआ खुलासा? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल












Click it and Unblock the Notifications