'20 मिनट पास बैठा, एक बार भी नहीं बोला', Kapil Sharma की किस हरकत से आगबबूला हैं 'शक्तिमान'?
Mukesh Khanna On Kapil Sharma: दिग्गज एक्टर और 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा पर अपनी खुलकर नाराजगी जाहिर की है। हाल ही में शार्दुल के पॉडकास्ट 'अनसेंसर्ड' में बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा के अंदर किसी तरह के मैनर्स नहीं होने की बात कही। साथ ही एक पुरानी घटना को शेयर किया और बताया कि क्यों उन्होंने कभी कपिल के शो में शिरकत नहीं की।
'शक्तिमान' मुकेश खन्ना ने साफ तौर पर कहा, "मैं कपिल शर्मा को पसंद नहीं करता। एक बार हम दोनों एक अवॉर्ड शो में आमने-सामने बैठे थे। वह मेरे पास बैठा, लेकिन मुझसे एक बार भी 'हाय-हेलो' नहीं की। करीब 20 मिनट तक मेरे बराबर में बैठा रहा, फिर अवॉर्ड लेकर चुपचाप चला गया।"

'...जो शायद कपिल भूल गए', मुकेश खन्ना ने क्या कहा?
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कोई चोट नहीं पहुंची, लेकिन कपिल की ये हरकत उनके मुताबिक "बेसिक शिष्टाचार" के खिलाफ थी। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदारी होती है इंडस्ट्री में बड़े कलाकारों की इज्जत करने की, जो शायद कपिल भूल गए।
ऋतिक रोशन को लेकर कही ये बात?
मुकेश खन्ना ने बताया कि इंडस्ट्री में कई बड़े कलाकार जैसे अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन जैसे लोग भी हमेशा विनम्रता से मिलते हैं, चाहे वे परिचित हों या नहीं। मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं अमिताभ जी से फ्लाइट में कई बार मिला हूं, उन्होंने हमेशा सम्मानपूर्वक बात की। ऋतिक रोशन ने एयरपोर्ट पर मुझसे बात की और कहा, 'दो सुपरहीरोज खड़े हैं।'
कपिल शर्मा में ये मैनर्स नहीं हैं-मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना का मानना है कि यही इंडस्ट्री की पहचान है-आपसी सम्मान। वहीं कपिल शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "कपिल शर्मा में ये मैनर्स नहीं हैं। शायद वो शोहरत में इतना डूब गए हैं कि बुनियादी तहजीब भूल गए हैं।"
मुकेश खन्ना पहले भी कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और कहा था कि "वो शो फूहड़ता को बढ़ावा देता है," इसीलिए उन्होंने उसमें जाने से इनकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications