सलमान और अमिताभ के बाद कपिल शर्मा बने हाइएस्ट फीस वाले एक्टर, नेटफ्लिक्स से एक एपिसोड के मांगे करोड़ों रुपए

Kapil Sharma Fee: कपिल शर्मा अपना शो लेकर टीवी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए हैं। उनका The Great Indian Kapil Show नेटफ्लिक्स पर आया है। अभी तक इसके दो सीजन आ गए हैं। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने तीसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिनों नेटफ्लिक्स ने अनाउंस भी किया। इस शो के दो सीजन को अच्छी सफलता मिली। इसमें कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टार भी पहुंचे हैं।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन भले ही अभी शुरू नहीं हुआ है। लेकिन इसमें परफॉर्म करने वाले एक्टर्स की फीस सामने आ रही हैं। मिड डे की रिपोर्ट की माने तो शो के लिए कपिल शर्मा ने 5 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है। वहीं, सुनील ग्रोवर को 25 लाख प्रति एपिसोड, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक 10-10 लाख रुपए प्रति एपिसोड और किकू शारदा को 7 लाख रुपए प्रति एपिसोड मिल रहे हैं।

Kapil Sharma Fee

कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स से हर एपिसोड से 5 करोड़ रुपए ले रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन भी केबीसी के एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। एक एपिसोड के लिए सबसे ज्यादा फीस सलमान खान चार्ज करते हैं। उन्होंने बिग बॉस 17 के लिए 12 करोड़ रुपए की फीस ली थी। ऐसे में कपिल शर्मा तीसरे सबसे बड़े सेलेब्रिटी हैं, जो एक एपिसोड के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। बता दें, कपिल शर्मा का 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' साल 2024 में शुरू हुआ था। तब नेटफ्लिक्स ने पहले सीजन में 13 एपिसोड रिलीज किए थे। लेकिन सीजन की सफलता देखते ही उन्होंने दूसरे सीजन की अनाउंसमेट कर दी थी। अब जल्द ही वो तीसरा सीजन लेकर आएंगे। हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इस सीजन में कितने एपिसोड होंगे और कौन-कौन गेस्ट होगा।

वहीं, कपिल के शो के को-स्टार कृष्णा अभिषेक ने एक व्लॉग शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने शो के हिट होने का मंत्र बताया है। उन्होंने कहा, दूसरे सीजन की जब लॉन्चिंग हुई थी। तब इन्होंने (नेटफ्लिक्स) पोलका डॉट्स वाले कपड़े नहीं पहनने है। लेकिन कपिल भाई ने वही पहने थे। बाद में पता चला कि दूसरा सीजन हिट हुआ। तब से मेरा ऐसा मानना है कि जो ये लोग बोलें आप बिल्कुल मत करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+