जब रेस्तरां में वेटर हुआ करती थीं नोरा फतेही, बदतमीज कस्टमर्स आज भी हैं याद

मुंबई, 7 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आज उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर स्ट्रगलर एक्टर का सपना होता है। एक सच ये भी है कि सक्सेस किसी की रातों-रात नहीं मिलती, उसके पीछे सालों की कड़ी मेहनत और संघर्ष छिपा होता है। बॉलीवुड स्टार बनने से पहले नोरा फतेही भी एक आम लड़की हुआ करती थीं, जो हर दिन मायानगरी में सफल एक्ट्रेस बनने के सपने देखा करती थीं। हाल ही में नोरा फतेही ने अपने उन दिनों को याद किया जब वह एक रेस्तरां में वेटर का काम करती थीं।

नोरा फतेही का वेट्रेस से एक्ट्रेस बनने तक का सफर

नोरा फतेही का वेट्रेस से एक्ट्रेस बनने तक का सफर

जी हां आपने सही पढ़ा, आज की जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही किसी जमाने में वेट्रेस हुआ करती थीं। वेट्रेस से एक्ट्रेस बनने तक के सफर को याद करते हुए नोरा फतेही ने कई बातों का खुलासा किया। नोरा ने बताया कि उन्हें आज भी याद है रेस्तरां में जब बदतमीज कस्टमर्स आया करते थे। नोरा बताती हैं कि रेस्टोरेंट में महिला वेटर होने की जॉब काफी कठिन है। अपना खर्च उठाने के लिए उन्होंने टीनेजर डेज में साइड जॉब की तरह ये काम किया।

16 साल की उम्र में थी वेट्रेस

16 साल की उम्र में थी वेट्रेस

शुरू से ही भारत से बाहर रहने वालीं नोरा फतेही ने कहा कि कनाडा में साइड जॉब्स एक ट्रेंड है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'वेट्रेस होना बहुत मुश्किल है, जब मैं 16 साल की थी तो कभी-कभी कभी-कभी साइड मनी के लिए वेट्रेस की जॉब करती थी। यह काम करीब 2 साल तक किया। इस काम के लिए आपके पास पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल्स और आपका फास्ट होना जरूरी होता है। इसके अलावा आपकी मेमोरी भी शार्प होनी चाहिए।'

मिल जाते थे बदतमीज कस्टमर्स

मिल जाते थे बदतमीज कस्टमर्स

नोरा फतेही ने कहा, 'कभी-कभी बदतमीज कस्टमर्स मिल जाते हैं तो आपको उन्हें हैंडल करना आना चाहिए। मेरे लिए यह साइड जॉब थी, जिससे पैसा कमाया जा सकता था। मुझे लगता है कि कनाडा में ऐसा कल्चर ही है। सबके पास जॉब होती है। आप स्कूल जाते हैं साथ में काम भी करते हैं।' खुद के बारे में बताते हुए नोरा कहती हैं कि वो ऐसे कल्चर से आती है जहां पतना होना अच्छा नहीं माना जाता। वह खुद को फूडी बताती हैं।

फूडी हैं नोरा फतेही

फूडी हैं नोरा फतेही

नोरा फतेही कहती है, 'हमारे कल्चर में फीमेल बॉडी में थिकनेस और कर्वीनेस पसंद आती है। मैं हमेशा कर्वी होने और वजन बढ़ाने की कोशिश में रहती हूं। इसी मानसिकता के साथ हम हमेशा खाते रहते हैं, मैं ब्रेकफास्ट और लंच भारी मात्रा में करती हूं।' नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी तस्वीरें चंद मिनटों में ही वायरल हो जाती है। बॉलीवुड में नोरा फतेही ने अब अपनी अलग पहचान बना ली है।

यह भी पढ़ें: 'कपड़े पहनने की जरूरत कहां थी, इससे अच्छा सनी लियोन....', Hot लुक पर नोरा को आए गंदे कमेंट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+