'कपड़े पहनने की जरूरत कहां थी, इससे अच्छा सनी लियोन....', Hot लुक पर नोरा को आए गंदे कमेंट्स
नई दिल्ली, 28 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी फिल्मों से ज्यादा ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं, जहां पर उनके स्टाइलिश लुक फैन्स को देखने को मिल जाते हैं। 4 दिन पहले नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो शानदार लुक में नजर आ रही हैं। हालांकि बहुत से लोगों को उनका Hot अवतार नहीं पसंद आया, जिस वजह से उन्होंने नोरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Cleavage दिख रहा
दरअसल, नोरा फतेही मशहूर फैशन डिजाइनर्स अबू जानी और संदीप खोसला के साथ मिलकर उनकी पहली फैशन मूवी में शामिल हुई हैं। जो तस्वीर उन्होंने शेयर की, उसमें वो स्लिट गाउन में नजर आ रहीं। जिसमें Cleavage दिख रहा। इसके अलावा नोरा ने नेकलेस से मैचिंग करते हुए ईयररिंग्स भी पहनी है। साथ ही नेट के दुपट्टे को शोल्डर पर बांधा हुआ है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिस पर जमकर लाइक्स आए।

ऐसी ड्रेसिंग ना करने की अपील
हालांकि बहुत से लोग नोरा को ट्रोल करने की फिराक में थे, जिनको इस पोस्ट से मौका मिल गया। एक यूजर ने लिखा कि नोरा, दर्जी को पूरा कपड़ा देती, तो पूरी ड्रेस ऊपर तक सिल कर देता, जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि नोरा प्लीज ऐसी ड्रेसिंग मत करो। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि कपड़े पहनने की जरूरत कहां थी? अगर पहनती तो और ज्यादा लाइक मिलते।

सनी लियोन से तुलना
वहीं एक शख्स ने सारी हदें पार करते हुए नोरा की करेक्टर पर कमेंट किया। उसने लिखा कि इज्जत का ख्याल थोड़ा तो कर लो, फैशन के नाम पर इज्जत बेच खा गई, इससे अच्छा सनी लियोन बन जाओ। साथ ही उसने गुस्से वाला इमोजी भी बनाया। उसने आगे गाली के साथ लिखा कि ड्रेस से पहले इज्जत तो बचा लो। इस कमेंट पर नोरा ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके फैंस काफी नाराज दिखे। साथ ही उन्होंने कमेंट करने वाले को खूब खरी-खोटी सुनाई।
Recommended Video

फिटनेस पर देती हैं काफी ध्यान
आपको बता दें कि अपनी खूबसूरती और अपने लाजवाब डांस से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली नोरा फतेही रेगुलर जिम करती हैं। यही कारण है कि उनका बहुत कातिलाना फिगर है। अपने फैंस के लिए वो अपने जिम के वीडियो शेयर कर उन्हें एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications