केके को जब सीने में उठा दर्द तब भी पैदल चलकर गाड़ी तक गए, वायरल वीडियो देख लोग कर रहे ये सवाल
मुंबई, 01 जून: हम रहें या ना रहें कल...कल याद आएंगे ये पल समेत कई खूबसूरत गानों को आवाज देने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक केके की मौत ने हर किसी को हिला दिया है। सिंगर केके की मौत पर अभी किसी को यकीन नहीं हो रहा है। वहीं कोलकाता में म्युजिक कॉनसर्ट में परफार्मेंस के बाद जब उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल के लिए ले जाया गया, उस समय का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उनकी तबीयत खराब होने पर उनके साथ मौजूद लोगों की एक लापरवाही पर सवाल उठा रहे है।

सीने में दर्द से कराह रहे सिंगर केके पैदल ही कार तक जाते नजर आ रहे
बता दें सिंगर के के को कान्सर्ट के समय ही बहुत पसीना आ रहा था, जिसके बाद वो अपने होटल के कमरे में गए। कमरे में जब उन्हें सीने में पेन होने लगा तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जो वीडियो सामने आया है उसमें सीने में दर्द से कराह रहे सिंगर केके पैदल ही कार तक जाते नजर आ रहे हैं। उनके चारों ओर लोग साथ चल रहे हैं और पसीने से लतपथ केके भयानक चेस्ट पेन में पैदल तेज चलते नजर आ रहे हैं।पुलिस ने दर्ज किया था।

फैंस कर रहे ये सवाल
इस वीडियो को देखकर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि अगर सिंगर को चेस्ट में पेन की शिकायत थी तो उन्हें पैदल क्यों चलने दिया। कई फैन ये भी कह रहे हैं सीने में दर्द उन्हें पहले से ही था और तेज चलने के कारण उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

मौत से ठीक पहले एक घंटे तक केके ने गाया गाना
बात दें दक्षिण कोलकाता के नजरुल मंच में एक कंसर्ट में केके ने लगभग 1 घंटे तक गाना गाया। इसके बाद उन्हें जब चेस्ट पेन होने लगा तो वो होटल के कमरे में चले गए। लेकिन वहां जब उनके चेस्ट में पेन बढ़ा और बेचैनी होने लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ये जो वीडियो सामने आया है उसमें वो इस भयंकर दर्द में कार तक चलते हुए जाते नजर आ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि केके लाइव कन्सर्ट के दौरान ही असहज महसूस कर रहे थे । उन्होंने तेज रोशनी को कम करने को कहा और कन्सर्ट के बीच में एक ब्रेक भी लिया था ।
A video of #KK after the concert when he was rushed to hospital after complaining 'uneasiness'. KK looked unwell. #RIPKK #KKLive #Shocking #KKDeath #KKPassesAway #KKDies #RIP #RIPKK pic.twitter.com/GDTOF1lesq
— Kritika vaid (@KritikaVaid91) June 1, 2022
पुलिस ने गायक की मौत पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था
कोलकाता पुलिस ने गायक की मौत पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके चेहरे और सिर में चोट के निशान नजर आए थे। लेकिन केके की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने अप्राकृतिक मौत से इनकार किया गया है, जो कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम के बाद गिर गए थे












Click it and Unblock the Notifications