Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍या है सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' की कहानी, जिसे मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, इस OTT पर देखें ये मूवी

सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' की कहानी बहुत ही लाजवाब है। सोरारई पोटरु एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है 'वीर की जय जयकार।'

मुंबई, 23 जुलाईः साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म 'सोरारई पोटरु' को सबसे ज्यादा पांच नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। गत 22 जुलाई को नई दिल्ली में 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की गई, जहां 'सोरारई पोटरु' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं साउथ के स्टार सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) में भी इसी फिल्म ने बाजी मारी और अपर्णा बालामुरली ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता। इतने सारे अवॉर्ड जीतने के बाद अब लोग इस फिल्म की चर्चा करने में लगे हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है, जिसके लिए इसको 5 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। आखिर क्यों सूर्या के इस फिल्म की चारों तरफ इतनी तारीफ हो रही है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में सबकुछ।

फिल्म की कहानी उड़ा देगी आपके होश

फिल्म की कहानी उड़ा देगी आपके होश

फिल्म 'सोरारई पोटरु' की कहानी बहुत ही लाजवाब है। सोरारई पोटरु एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब है 'वीर की जय जयकार।' फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे हर जगह से परेशान होना पड़ता है। उसे ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वो हार नहीं मानता है और अपने सपने को पूरा करता है। वह आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाता है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ की जिंदगी से इंस्पायर्ड है।

साल 2020 में रिलीज हुई थी ये फिल्म

साउथ के सुपरस्टार सूर्या की ये तमिल फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की राइटर और डायरेक्टर सुधा कोंगारा हैं। वहीं इस फिल्म को सूर्या, ज्योतिका और गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। विजय कुमार और पी वीरूमंडी ने इस फिल्म के डायलॉग्स लिखे हैं। फिल्म में सूर्या और अपर्णा बालामुरली के अलावा परेश रावल भी नजर आए हैं।

हिंदी रीमेक पर भी हो चुका है काम शुरू

आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बन रहा है। हिंदी रीमेक फिल्म में सूर्या का किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे। उनके साथ इस फिल्म में राधिका मदान नजर आएंगी। हिंदी रीमेक फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट इस फिल्म की शूटिंग से संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया था।

हिंदी में इस फिल्म का नाम है 'उड़ान'

फिल्म 'सोरारई पोटरु' नवंबर 2020 में रिलीज हुई थी। कोरोना महामारी की वजह से इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। इसे मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी देखा जा सकता है। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी में भी 'उड़ान' नाम से अप्रैल 2021 में रिलीज किया गया था।

अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं ये फिल्म

अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं ये फिल्म

इस फिल्म को सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी खूब तारीफें मिल रही हैं। इस फिल्म की 78वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में भी स्क्रीनिंग हो चुकी है। एक लाख 11 हजार 639 वोट के आधार पर IMDB पर इसकी रेटिंग 10 में से 8.7 है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+