Vivek Oberoi का ऐश्वर्या राय नहीं बल्कि ये थी पहली गर्लफ्रेंड, कैंसर की वजह से हुई मौत, बोले-'बिखर गया था'
Vivek Oberoi First Love: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्टर आए दिन इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे करते हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया था कि कैसे ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद वह दर्द से गुजरे थे। अब उन्होंने अपने पहले प्यार के बारे में बात की।
Vivek Oberoi First Love: विवेक ओबेरॉय की कौन थी पहली गर्लफ्रेंड
विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उनका ब्रेकअप हुआ था तो, वह बुरी तरह टूट गए थे। यहां तक कि उन्होंने हमेशा सिंगल रहने का मन बना लिया था। लेकिन इससे पहले भी एक्टर टूटे हुए दिल के दर्द से गुजर चुके हैं। हाल ही में विवेक ने बताया कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी।

'मेन्सएक्सपी' को दिए इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने बताया कि जब वह खुद 13 साल के थे तो उनकी पहली गर्लफ्रेंड 12 साल की थी। दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। दोनों ने ये भी फैसला कर लिया था कि जिंदगीभर साथ रहेंगे। लेकिन जब उनकी उम्र 17 साल की हुई तो पहली बार कैंसर के बारे में पता चला था।
Vivek Oberoi First Love: विवेक ओबेरॉय का बचपन का प्यार
विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मेरी बचपन की गर्लफ्रेंड थी, जो 12 साल की थी और मैं 13 साल का था। हम रिलेशनशि में थे, लेकिन जब मैं 18 साल का था और वह 17 साल की थी, तब हमने रिलेशनशिप की दहलीज पर कदम रखा। मैंने सोचा कि अब सबकुछ ठीक है, हम एक साथ कॉलेज जाएंगे, और जल्द ही शादी करके सेटल होंगे। मैंने अपने जिंदगी की योजना अपने दिमाग में बना ली थी।'
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल
Vivek Oberoi First Love: बुरी तरह टूट गए थे विवेक
विवेक ने बताया कि जब उन्हें कैंसर की वजह से गर्लफ्रेंड की मौत के बारे में पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। एक्टर ने कहा, 'जब मैं उसे या उसके परिवार को संपर्क नहीं कर पाया, तो मैंने उसके कजिन को फोन किया, जिन्होंने मुझे बताया कि वह अस्पताल में है। मैं तुरंत वहां पहुंचा। हम 5-6 सालों से एक रिश्ते में थे, और वह मेरे सपनों की लड़की थी। फिर मुझे पता चला कि वह कैंसर के आखिरी स्टेज में थी। यह एक पूरी तरह से चौंकाने वाली खबर थी। सब कुछ कोशिश करने के बावजूद, वह दो महीने के अंदर ही हमसे बिछड़ गई। मैं टूट चुका और बिखर चुका था।'
Vivek Oberoi First Love: विवेक ओबेरॉय का करियर
विवेक ओबेरॉय ने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने मस्ती और दम जैसी हिट फिल्मों से सफलता हासिल की, लेकिन इसके बाद उनके करियर में डाउनफौल आ गया। हाल ही में, अभिनेता ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए वापसी की है, जिसमें उन्होंने रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स जैसी परियोजनाओं में अभिनय किया। फिल्मी दुनिया के बाहर एक सफल व्यवसायी, विवेक के रियल एस्टेट और अन्य कई क्षेत्रों में निवेश हैं, जिससे वह भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications