Aishwarya Rai Bachchan: 'ऐश्वर्या राय कहां हैं?', लोगों ने अभिषेक बच्चन से क्यों किया ऐसा सवाल
Aishwarya Rai Bachchan News: बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच की अनबन से लेकर श्वेता बच्चन और जया बच्चन की पर्सनल लाइफ की वजह से पूरा बच्चन परिवार खबरों में बना रहता है।
एयरपोर्ट पर मां और बहन के साथ नजर आए अभिषेक
हाल ही में अभिषेक बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अभिषेक बच्चन के साथ उनकी बहन श्वेता नंदा और मां जया बच्चन भी मौजूद थीं। हालांकि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय नजर नहीं आईं। इस बात ने कई फैंस का दिल तोड़ दिया है। फैंस ने ऐश्वर्या राय बच्चन को काफी मिस किया।

अभिषेक बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और श्वेता नंदा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन ने ग्रे कलर के आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने ऊपर से श्रग भी कैरी किया हुआ था। जया बच्चन ने शूज के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।
कैजुअल लुक में नजर आया पूरा परिवार
वहीं अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा ने ब्लैक पैंट के साथ लाइट कलर की जैकेट पहनी हुई थी। श्वेता ने ओपन हेयर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। जया और श्वेता दोनों के हाथ में बैग्स भी थे। वहीं अभिषेक बच्चन ने ब्लैक पैंट और ग्रे स्वेटशर्ट में पहनी हुई थी। अभिषेक ने व्हाइट शूज भी कैरी किए थे। अभिषेक की फैमिली के साथ की ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वीडियो में तीनों काफी स्ट्रेस में नजर आ रहे थे।
'ऐश्वर्या राय अभिषेक के साथ क्यों नहीं हैं'
लोग अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और श्वेता नंदा की इन फोटोज और वीडियोज पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और ऐश्वर्या राय को काफी मिस कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि ऐश्वर्या राय अभिषेक के साथ क्यों नहीं हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐश्वर्या राय आजकल बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आती हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन
आपको बता दें कि बीते दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन को लेकर कई खबरें आई थीं। ये भी कहा गया था कि ऐश्वर्या और अभिषेक अलग हो रहे हैं, वो तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, अभिषेक ने इन खबरों को झूठा करार दिया था। उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए कहा था कि वो अभी भी शादीशुदा हैं।












Click it and Unblock the Notifications