'मैं खुद को सजा दे रहा था' ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गए थे विवेक ओबेरॉय, सालों बाद बयां किया दर्द
Vivek Oberoi On Breakup: सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय एक दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की लेकिन सलमान खान को ये रास नहीं आया और उन्होंने विवेक के घर के बाहर खूब बवाल किया। इसके बाद विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और उनका ब्रेकअप हो गया।
ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। तो वहीं दूसरी तरफ विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी रचाई। अब मेन एक्सपी को दिए इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने अपने ब्रेकअप पर बात की। एक्टर ने बताया कि जब उनका दिल टूटा था तो उन्होंने हमेशा सिंगल रहने का मन बना लिया था।

विवेक ओबेरॉय ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'कई लोग उल्टी दिशा में जाते हैं। वे अपने रास्ते में आने वाली हर लड़की को डेट करने का फैसला करते हैं और कभी भी सीरियसली कमिटेड नहीं होने की कसम खाते हैं क्योंकि इससे बहुत दुख होता है।' विवेक ने अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा कि रिलेशनशिप खत्म होने के बाद वह लगभग 4-5 साल तक काफी डिप्रेशन में थे।
विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, 'जो लड़की तुम्हारी जिंदगी से चली गई, और तुमने उसे अपना आत्मविश्वास भी उसके साथ ले जाने दिया। यह गलत है। उसने तुम्हें नकारा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि तुम खुद को नकार दो। तुम्हें अपनी खुद की तलाश करनी होगी। ज़रूर, अपने जज़्बातों को व्यक्त करना जरूरी है, लेकिन जो तरीका तुम अपना रहे हो - गुस्से में आकर, कई लड़कियों से डेटिंग करना... मुझे लगता है कि बॉलीवुड भी इस तरह की सोच को बढ़ावा देता है।'
विवेक ने आगे अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा, हम अक्सर ट्रीटमेंट के प्रॉसेस के बजाय इमोशनल रिएक्शन पर फोकस करते हैं। मैं 4-5 साल तक काफी परेशान रहा। यह बहुत मुश्किल था जब तक कि मुझे प्रियंका नहीं मिली। मैं काफी नेगेटिव हो गया था, मुझे लग रहा था कि मैं जिंदगी भर सिंगल रहूंगा। मैं भूल ही गया था कि मैं कौन था, एक लड़का जो पूरी तरह से प्यार में डूबा हुआ था। मैंने खुद को बदल लिया था और खुद को सजा दे रहा था।"
ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi का पत्नी से इस बात को लेकर होता है झगड़ा, एक्टर ने किया खुलासा, कहा-'उन्हें हीरे और फैंसी बैग...'












Click it and Unblock the Notifications