बड़े खुलासे के पहले विनोद खन्ना के बेटे ने बिना कपड़ों के शेयर की तस्वीर, फैंस के उड़े होश
विनोद खन्ना के बड़े बेटे राहुल खन्ना ने इंटरनेट पर बिना कपड़ों के तस्वीर पोस्ट कर फैंस के होश उड़ा दिए। एक्टर ने फोटो को ऐसा कैप्शन दिया है, जिसे पढ़कर फैंस उनके अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मुंबई, 17 जुलाई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना फैंस के बीच खूब मशहूर हैं। एक्टर के बेटे भी अब बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। विनोद खन्ना के बड़े बेटे राहुल खन्ना ने साल 1999 में आई फिल्म 'अर्थ' से सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद वे 'वेक अप सिड' फिल्म में भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने 'दिल कबड्डी', 'लव आज कल' और 'ऐलान' जैसी फिल्मों में भी काम किया। राहुल खन्ना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने बिना कपडों के अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी, जिसके बाद यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई।
वायरल हो रही राहुल की तस्वीर
अब एक्टर एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। वजह है उनकी एक तस्वीर, जिसमें वे बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये तस्वीर देखकर फैंस शॉक हो गए। वहीं कई यूजर्स उनकी इस तारीफ की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

तस्वीर को दिया ऐसा कैप्शन
राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है। फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा- तो..कुछ ऐसा था, जिसे मैं छुपा कर रख रहा था। बड़े खुलासे के लिए कल मुझसे जुड़े रहें।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
बस फिर क्या था! राहुल के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। यूजर्स ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी इस कमेंट्स गेम में शामिल हो गए। दीया मिर्जा, मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया जैसे सेलेब्स ने भी एक्टर की इस तस्वीर पर कमेंट किया।

सेमी न्यूड तस्वीर की थी पोस्ट
बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब राहुल खन्ना ने अपनी किसी तस्वीर से फैंस को शॉक किया हो। इससे पहले भी एक्टर ने बाथरोब में अपनी सेमी न्यूड तस्वीर से फैंस को सरप्राइस दे डाला था। अपनी फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा था- मुझे लगता है कि यहां सही समय पर सही जगह पर रहने के बारे में एक सबक है।

राहुल का वर्कफ्रंट
राहुल खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म लैला में देखा गया था। ये फिल्म दीपा मेहता के डायरेक्शन में बनी थी। ये 2017 में प्रयाग अकबर के एक नोवेल पर आधारित थी।

इस फिल्म में आए थे नजर
लैला फिल्म शालिनी की कहानी पर आधारित थी, जो अपनी खोई बेटी को वापस लाने की जद्दोजहद करती है। इस सीरीज में हुमा कुरैशी, सिद्धार्थ, संजय सूरी और आरिफ जकारिया भी नजर आए थे।

फोटो देखकर एक्साइटेड हुए फैंस
फिलहाल राहुल ने अपनी इस तस्वीर से फैंस एक सरप्राइस दे डाला। तस्वीर के साथ-साथ एक्टर ने फोटो को ऐसा सस्पेंस भरा कैप्शन दिया है कि लोग एक्टर के नेक्स्ट अपडेट के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications