विकास सेठी की मौत से सदमे में हैं रितु चौधरी, दिया चौंकाने वाला बयान, कहा-'मैं जानती थी कि वो...'

Vikas Sethi Death: टीवी एक्टर विकास सेठी ने 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 8 सितंबर को एक्टर की कार्डिएक अरेस्ट की वजह से अचानक मौत हो गई। अब विकास सेठी की खास दोस्त रितु चौधरी ने दुख जाहिर किया है।

बता दें कि, विकास सेठी के साथ रितु चौधरी ने टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम किया है। वह तभी से एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में विकास सेठी की हुई अचानक मौत से रितु चौधरी को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि जब एक्टर की मौत की खबर मिली तो काफी हैरान थीं।

Vikas Sethi

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रितु चौधरी ने कहा कि, 'मेरे शो के निर्माताओं में से एक, रूपाली गुहा ने मुझे इस बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी जिसे सुनने के बाद मुझे तगड़ा झटका लगा था। ये मेरे लिए भी वाकई चौंकाने वाला था। मुझे पता था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा।'

रितु चौधरी ने आगे विकास सेठी को याद कर कहा कि, 'मुझे याद है कि वह काफी खुलकर जीते थे। जब मैंने उनके साथ टीवी शो दिल ना जाने क्यों में काम किया था जो हमारा बॉन्ड और भी ज्यादा स्टॉन्ग बन गया था। उनके लिए मैं उनकी छोटी बहन जैसी थी और वह हमेशा मुझे प्रोटेक्ट करते थे।'

रितु चौधरी ने अंत में विकास के लिए कहा कि, 'उनके लिए मैं बस यही कहना चाहूंगी कि वह जहां भी हों अच्छी जगह पर हों और भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' बता दें कि, विकास सेठी की पत्नी ने जानकारी दी थी कि वह किसी फंक्शन के लिए गए थे जहां विकास को अचानक उल्टी और दस्त लग गए। इसके बाद डॉक्टर को घर में बुलाया लेकिन अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। एक्टर को देर रात कार्डिएक अरेस्ट आया था जिसकी वजह से उनकी जान चली गई।

ये भी पढ़ें: Vikas Sethi की मौत के बाद वायरल हुआ आखिरी पोस्ट, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+