Vikas Sethi की मौत के बाद वायरल हुआ आखिरी पोस्ट, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

Vikas Sethi Post Viral: टीवी एक्टर विकास सेठी की 48 साल की उम्र में अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक्टर की मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई। तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच एक्टर का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे टीवी शोज से पॉपुलर हुए विकास सेठी अब हमारे बीच नहीं रहे। 8 सितंबर की सुबह उनकी मौत हो गई। अब उनका एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि एक्टर ने अपनी मां के लिए किया था।

Vikas Sethi

विकास सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ महीने पहले मदर्स डे पर मां के लिए खास पोस्ट साझा किया था। एक्टर ने अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कर उनके लिए अपना प्यार जाहिर किया था। विकास सेठी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी मदर्स डे, लव यू मॉम।"

विकास सेठी का ये आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस कमेंट कर उनकी मौत का दुख जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "विश्वास नहीं हो रहा कि आप चले गए. आपकी मुस्कुराहट और गर्मजोशी हमेशा याद रहेगी। इस कठिन समय में आपके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।" अन्य यूजर ने लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'

विकास सेठी की पत्नी जाह्नवी सेठी ने उनकी मृत्यु के बाद पीटीआई से बात की और बताया कि उस रात क्या-क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि वे एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए नासिक गए थे। इस दौरान उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। वे अस्पताल नहीं जाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने घर पर ही डॉक्टर को बुला लिया। लेकिन जब अगली सुबह एक्टर की पत्नी उठीं तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आज यानी 9 सितंबर को मुंबई में हिंदू-रिति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कैसे हुई Vikas Sethi की मौत? पत्नी जाह्नवी ने बताया क्या हुआ था उस रात, बोलीं- 'हम फंक्शन में गए और...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+