कैसे हुई Vikas Sethi की मौत? पत्नी जाह्नवी ने बताया क्या हुआ था उस रात, बोलीं- 'हम फंक्शन में गए और...'

Vikas Sethi Death: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विकास सेठी का बीते दिन अचानक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात सोते हुए कार्डिएक अरेस्ट आया और जान चली गई। अब एक्टर की पत्नी जाह्नवी ने बताया कि एक्टर के साथ क्या हुआ।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी और ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर विकास सेठी ने अपनी घर-घर पहचान बना ली थी। लेकिन 48 साल की उम्र में एक्टर की अचानक मौत हो गई। जिससे पूरी टीवी इंडस्ट्री में सदमे में हैं। अब एक्टर की पत्नी जाह्नवी ने बताया कि आखिर उनकी कैसी हालत थी।

Vikas Sethi

पीटीआई संग बातचीत के दौरान जाह्नवी ने कहा कि, 'मैं उनके साथ अपनी मां के घर नासिक पहुंची। उन्हें उल्टी और लूज मोशन आ रहे थे। वह इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाना चाहते थे तो हमने डॉक्टर को घर में बुलाया। रविवार की सुबह जब मैं उन्हें जगाने के लिए तो उनका निधन हो चुका था। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि उनकी देर रात कार्डिएक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई थी।'

जाह्नवी की मानें तो विकास सेठी की अचानक तबियत खराब एक फंक्शन के दौरान हुई थी। उन्हें उल्टी और लूज मोशन लग गए थे जिसकी वजह से हालत खराब हो गई। अब सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जाह्नवी ने जानकारी दी है कि विकास सेठी का अंतिम संस्कार आज यानी 9 सितंबर को होगा। मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बता दें कि, एक्टर विकास सेठी लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया है। अब वह अपने पीछे पत्नी और जुड़वा बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जाता है कि एक्टर अपने परिवार के बेहद करीब थे। फिलहाल उनके परिवार वालों ने सपोर्ट की अपेक्षा की है। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Vikas Sethi: 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले विकास ने की थीं दो शादियां, जानिए अनकही बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+