विक्की कौशल की लाइफ में आई दूसरी औरत! कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा रिएक्शन

इन दिनों विक्की कौशल कैटरीना को छोड़कर किसी और के साथ नजर आ रहे हैं। इस पर विक्की का रिएक्शन भी सामने आया है।

मुंबई, 12 जून: कटरीना कैफ और विक्की कौशल इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल ही कपल ने शादी की है। दोनों आय दिन साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कपल की तस्वीरें देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। लेकिन इस बार विक्की कौशल कैटरीना को छोड़कर किसी और के साथ नजर आ रहे हैं। इस पर विक्की का रिएक्शन भी सामने आया है।

फराह खान ने किया पोस्ट

फराह खान ने किया पोस्ट

दरअसल फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। एक्टर के साथ पोज देते हुए फराह खान ने लिखा- सॉरी कैटरीना विक्की को कोई औऱ मिल गया है। जैसे ही फराह ने ये तस्वीर शेयर की, सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल होने लगी।

विक्की ने कही ये बात

विक्की ने कही ये बात

फराह खान की पोस्ट पर एक ओर जहां कैटरीना कैफ ने कमेंट में लिखा, फराह आपको इजाजत है। वहीं, दूसरी ओर खुद विक्की कौशल ने भी लिखा है कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

विक्की की अपकमिंग फिल्में

विक्की की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा विक्की जल्द सारा अली खान के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

इन फिल्मों में दिखेंगी कैटरीना

इन फिल्मों में दिखेंगी कैटरीना

कैटरीना कैफ की बात करें, तो एक्ट्रेस की कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हुई हैं। इनमें टाइगर 3, जी ले जरा, फोन भूत और मेरी क्रिसमस जैसी फिल्में शामिल हैं। टाइगर 3 में भी कैटरीना जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+