नेटफ्लिक्स पर EOW का बड़ा आरोप, बोला- वाशु भगनानी मामले में नहीं कर रहा सपोर्ट
बड़े मियां छोटे मियां को पूजा एंटरटेनमेंट ने बनाया था। पिछले कुछ दिनों से कंपनी और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी खबरों में हैं। बीते दिनों उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर करोड़ों रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया था। उनका दावा था कि कंपनी ने 47.37 करोड़ रुपए नहीं दिए।
हालांकि नेटफ्लिक्स ने वाशु के सारे आरोपों को खारिज कर दिया था। लेकिन उन्होंने नेटफ्लिक्स के खिलाफ EOW (ECONOMIC OFFENCE WING) में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल EOW ने कहा कि नेटफ्लिक्स इंडिया इस मामले में कोई सपोर्ट नहीं कर रहा।

तीन फिल्मों से जुड़ा है मामला
अप्रैल 2024 में, वाशु भगनानी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि नेटफ्लिक्स ने उनकी तीन फिल्मों- हीरो नंबर 1 (अभी भी बन रही है), मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया और ज़ू डिजिटल इंडिया जैसी दो कंपनियों और उनके अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी।
पढ़ें ये खबर- नेटफ्लिक्स के खिलाफ वासु भगनानी ने क्यों की शिकायत? कैसे हुई करोड़ों की धोखाधड़ी? जानें क्या है मामला
नेटफ्लिक्स नहीं कर रहा सहयोग- EOW
इस पूरे मामले को EOW की तरफ से सीनियर ऑफिसर रवींद्र अव्हाड़ ने देख रहे हैं। अपने एक बयान में उन्होंने कहा, "नेटफ्लिक्स को वाशु भगनानी को 47.37 करोड़ रुपये देने हैं। लेकिन नेटफ्लिक्स बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा है। हमने उन्हें दो समन भेजे, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी बड़ा अधिकारी पेश नहीं हुआ। भगनानी अप्रैल में हमारे पास आए, अपना बयान दिया और सारे दस्तावेज सौंपे। नेटफ्लिक्स की टीम ने समय मांगा, लेकिन कभी नहीं आई। वे हमेशा अपने निछले स्तर के कर्मचारियों को भेजते रहे हैं। जबकि मोनिका शेरगिल (कंटेंट हेड, नेटफ्लिक्स इंडिया) को पेश होना चाहिए।"
क्या होगा अगला कदम
नेटफ्लिक्स ने भगनानी के दावों का खंडन करते हुए कहा, "ये दावे पूरी तरह से निराधार हैं। पूजा एंटरटेनमेंट पर नेटफ्लिक्स का पैसा बकाया है। हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।" अब देखना ये भी होगा कि पूजा एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स दोनों का अगला कदम क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications