नेटफ्लिक्स के खिलाफ वासु भगनानी ने क्यों की शिकायत? कैसे हुई करोड़ों की धोखाधड़ी? जानें क्या है मामला

Vashu Bhagnani On Netflix: बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर वासु भगनानी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इससे पहले डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने उन पर पैसे न देने का आरोप लगाया था।

वासु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर लगाया आरोप
वहीं अब प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर करोड़ों रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। वासु भगनानी बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हैं और एक्टर जैकी भगनानी के पिता भी हैं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

Vashu Bhagnani On Netflix

प्रोड्यूसर का दावा नेटफ्लिक्स ने नहीं चुकाए पैसे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वासु भगनानी ने दावा किया है कि नेटफ्लिक्स ने उनके 47.37 करोड़ रुपये नहीं चुकाए हैं। वासु भगनानी के आरोपों पर अब नेटफ्लिक्स ने भी जवाब दे दिया है। हालांकि नेटफ्लिक्स ने वासु भगनानी के पैसों को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है।

पूजा एंटरटेनमेंट से नेटफ्लिक्स को पैसे लेने हैं
नेटफ्लिक्स की तरफ से कहा गया है कि प्रोड्यूसर वासु भगनानी के आरोप पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं। साथ ही ओटीटी की टीम की तरफ से कहा गया है कि वासु भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट से नेटफ्लिक्स को पैसे लेने हैं।

नेटफ्लिक्स पर पैसों की धोखाधड़ी के आरोप
वासु भगनानी के कथित तौर पर नेटफ्लिक्स पर पैसों की धोखाधड़ी के आरोपों पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही नेटफ्लिक्स से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है। आपको बता दें कि ये पूरा मामला वासु भगनानी द्वारा प्रोड्यूस की गई तीन फिल्मों 'हीरो नंबर वन', 'मिशन रानीगंज' और 'बड़े मियां छोटे मियां' से जुड़ा है।

वासु भगनानी की तीन फिल्में
आपको बता दें कि 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मिशन रानीगंज' फिल्मों में अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया है। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। बाद में ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थीं और लोगों को काफी पसंद आई थी।

तीनों फिल्मों के राइट्स को लेकर साजिश
वहीं प्रोड्यूसर वासु भगनानी का आरोप है कि नेटफ्लिक्स ने उनकी इन तीनों फिल्मों के राइट्स को लेकर साजिश रची थी। साथ ही दावा किया है कि नेटफ्लिक्स द्वारा इन फिल्मों के एसवीओडी राइट्स खरीदने के बावजूद 47.37 करोड़ रुपये नहीं चुकाए हैं। दूसरी ओर नेटफ्लिक्स भी प्रोड्यूसर पर पैसे न देने का आरोप लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+