उर्फी जावेद का एल्बम सॉन्ग 'तेरे इश्क में' हुआ रिलीज, दिखेगी एकतरफा प्यार की स्टोरी
उर्फी जावेद का नया गाना 'तेरे इश्क में' काफी इमोशनल सॉन्ग है। आउट होते ही उर्फी का ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है।
मुंबई, 8 जुलाई: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं। अपने अतरंगी लिबास से उर्फी हर वक्त सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना अतरंगी लिबास नहीं, बल्कि कुछ और इंटरस्टिंग शेयर किया है। ये पोस्ट देखकर फैंस काफी एक्साइटेड और खुश नजर आ रहे हैं।
उर्फी ने दिया सरप्राइज
उर्फी जावेद वैसे तो हर बार फैंस को नए-नए अतरंगी लिबास के फोटोज शेयर करती हैं। लेकिन इस बार हमेशा से कुछ हटके करने जा रही हैं। इसी को लेकर उर्फी ने फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है।

उर्फी का नया गाना
उर्फी जावेद ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपना वीडियो सॉन्ग रिलीज होने की जानकारी दी है। जी हां! उर्फी जावेद का नया गाना तेरे इश्क में काफी इमोशनल सॉन्ग है। आउट होते ही उर्फी का ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा।

उर्फी के लिए एकतरफा प्यार
गाने में उर्फी के लिए एकतरफा प्यार में खोए शख्स को दिखाया गया है। उर्फी को इंप्रेस करने के लिए ये शख्स काफी कुछ करता है। उर्फी किसी और शख्स के साथ घूमती हुई नजर आती हैं।

गाने को मिले इतने व्यूज
बताते चलें कि ये गाना कल रिलीज हुआ है और अब तक इस पर 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने उर्फी के इस सॉन्ग को लाइक किया है।
फैंस को पसंद आया उर्फी का गाना
फैंस को उर्फी का ये गाना काफी पसंद आ रहा है। फैंस खुद को इस गाने की तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। कमेंट्स सेक्शन में भी फैंस उर्फी के इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया गाना, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नाइस सॉन्ग। बताते चलें कि उर्फी के इस गाने को आदित्य यादव ने गाया, लिखा और कंपोज भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications