उर्फी जावेद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करना पड़ा एडमिट, जानें क्या हुआ उन्हें

अचानक तबीयत खराब होने के चलते उर्फी जावेद को मुंबई के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें पिछले 2 दिनों से डिहाईड्रेशन की समस्या हो रही थी।

मुंबई, 6 अगस्तः सोशल मीडिया की क्वीन उर्फी जावेद पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई थीं। हालांकि इस बार उनकी चर्चा होने का कारण उनका अजीबोगरीब फैशन सेंस नहीं बल्कि अपकमिंग बिग बॉस 16 में शामिल होना था। लेकिन इन चर्चाओं के बीच खबर है कि उर्फी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने के चलते उर्फी जावेद को मुंबई के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें पिछले 2 दिनों से डिहाईड्रेशन की समस्या हो रही थी। साथ ही उन्हें तेज बुखार भी था जिसके बाद सही इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उर्फी जावेद की बिगड़ गई तबीयत

उर्फी जावेद की बिगड़ गई तबीयत

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उर्फी जावेद की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट्स और बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन इस बार तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होने के चलते उनकी चर्चा हो रही है।

कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में हुईं एडमिटviral

तबीयत खराब होने से कुछ दिन पहले ही उर्फी जावेद ने बड़े ही अनूठे अंदाज में फैंस के सामने, बिग बॉस 16 के लिए ऑफर मिलने की खबरों का खंडन किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उर्फी जावेद को पिछले तीन दिनों से उल्टियां हो रही थीं। वह डिहाईड्रेशन का शिकार हो रही थीं। खबर है कि उर्फी को कल रात से 103-104 फीवर था जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर ने उन्हें कुछ टेस्ट कराने के लिए भी कहा है।

फैशन को लेकर लोग करते हैं उर्फी की चर्चा

फैशन को लेकर लोग करते हैं उर्फी की चर्चा

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर रोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को अपना फैशन सेंस दिखाती रहती हैं। अपने अंतरंगी फैशन सेंस से आजकल उर्फी ग्लैमर इंडस्ट्री में सबकी जुबान पर चढ़ी हुई हैं।

लाइम लाइट में छाई रहती हैं उर्फी

लाइम लाइट में छाई रहती हैं उर्फी

आपको बता दें कि उर्फी जावेद पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुई थीं। इस शो के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। आए दिन उर्फी अपने अतरंगी फैशन और ड्रेसिंग सेंस के चलते लाइम लाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण सीजन 7 के चैट शो में कहा था कि उर्फी का फैशन बहुत यूनीक है।

रणवीर सिंह ने की थी उर्फी की तारीफ

रणवीर सिंह ने की थी उर्फी की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद के बारे में करण जौहर के चैट शो पर कई बाते कही थीं। रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद की कटआउट ड्रेसेज की बात करते हुए उन्हें सोशल मीडिया का 'फैशन आइकॉन' कहकर पुकारा था। वहीं इस बात पर शो के होस्ट करण जौहर ने उर्फी का खूब मजाक उड़ाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+