जब उदित नारायण के बेटे आदित्य को टीवी पर फैन ने किया था किस, तो सरेआम दिया ऐसा रिएक्शन

Udit Narayan Kiss Controversy: अपनी मधुर आवाज के लिए मशहूर उदित नारायण इन दिनों किस विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। एक कॉन्सर्ट के दौरान एक फीमेल फैन सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर आई और उसने सिंगर के गाल पर किस किया। इसके बाद सिंगर ने फैन को लिप किस कर दिया।

हालांकि उदित नारायण ने इसका बचाव किया और कहा कि इसमें कोई शर्मिंदगी नहीं है ये उनके और फैन्स के बीच का प्यार है। ऐसे में उस समय को याद करते हैं जब सिंगर के बेटे आदित्य नारायण ने होस्टिंग में कदम रखा था और शो के दौरान उन्हें एक फैन ने किस किया था।

Udit Narayan Kiss Controversy

ये साल 2007 की बात है जब आदित्य नारायण ने ज़ी टीवी पर अपना पहला शो, सा रे गा मा पा होस्ट किया था। उस दौरान वह लड़कियों का क्रश बन गए थे। लेकिन जब सभी दर्शकों के सामने स्टेज पर अचानक एक लड़की आई और वह आदित्य को अपने दिल की बात कहती है। उसने सबके सामने कहा, "माफ करना, मैं तुम्हें प्रपोज कर रही हूं और मैं तुमसे प्यार करती हूं।"

ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन

ये देखकर आदित्य नारायण हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने उन्हें गाल पर भी किस किया। जिससे आदित्य चौंक गए और सबके सामने शरमाने लगे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए महिला को धन्यवाद कहा और वह इतना शर्मा गए थे कि उसकी आंखों में भी नहीं देखा। इसके बाद वह स्टेज से मुस्कुराकर चली गई। उस वक्त ये शो काफी पसंद किया गया था और आदित्य की होस्टिंग की वजह से शो टॉप पर पहुंच गया।

उदित नारायण ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू किस विवाद पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा, "फैन्स इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम डिसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और अपना प्यार इस तरह दिखाते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? बहुत सारे लोग होते हैं भीड़ में, और हमारे साथ बॉडीगार्ड्स भी होते हैं। लेकिन फैन्स को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई अपना हाथ मिलाने के लिए बढ़ाता है, कोई हाथ चूम लेता है... ये सब दीवानगी होती है।"

ये भी पढ़ें: 'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+