'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'
Udit Narayan Reacts Kissing Video: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण किस विवाद के चलते सुर्खियों में आ गए। सिंगर ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फीमेल फैन को लिप किस कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में उदित नारायण अपना फेमस गाना 'टिप टिप बरसा पानी' गाते हुए नजर आए। जैसे ही उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फीमेल फैन स्टेज पर पहुंची तो पहले तो फैन ने गाल पर किस किया। इसके बाद सिंगर ने उसे होठों पर किस कर दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Udit Narayan की बिल्डिंग में लगी भयावह आग, इस भायनक हादसे में पड़ोसी की मौत, जानें पूरा मामला
हालांकि बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा कि वह इस मामले में खुद को शर्मिंदा महसूस नहीं कर रहे हैं। सिंगर ने कहा, "क्या मैंने कभी खुद को, अपने परिवार या अपने देश को शर्मिंदा करने के लिए कुछ किया है? तो फिर मैं अपने जीवन के इस पड़ाव पर अब कुछ क्यों करूंगा जब मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है। मेरे और मेरे सभी फैंस के बीच एक अटूट रिश्ता है। वह मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे।"
उदित नारायण ने आगे कहा कि, 'मुझे क्यों शर्म होनी चाहिए? क्या आपको मेरी आवाज से लगता है कि मुझे कोई पछतावा या दुःख है? दरअसल, जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो मुझे हंसी आ रही है। यह कोई घटिया या गुप्त बात नहीं है और मेरा इस मामले में दिल साफ है। मैं जानता हूं मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। अगर कुछ लोग मेरे इस प्यार में कुछ गंदा देखना चाहते हैं तो मुझे उनके लिए खेद है। मैं उन्हें भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि अब उन्होंने मुझे पहले से भी अधिक प्यार दिया है।'
साथ ही उदित नारायण ने गुस्सा जाहिर किया कि कॉन्सर्ट हुए इतने दिन हो गए, तो अब उसका वीडियो क्यों जारी किया गया। सिंगर के इस बयान से साफ हो गया कि ये हाल-फिलहाल का वीडियो नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग उदित नारायण को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications