'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन

Udit Narayan Kissing Female Fan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण विवादों में घिर गए। सोशल मीडिया पर सिंगर का एक लाइव कॉन्सर्ट से वीडियो सामने आया है। जिसमें उदित नारायण एक फीमेल फैन को लिप किस करते हुए नजर आए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक फैन स्टेज पर आती है और वह उदित नारायण के साथ सेल्फी लेने के लिए कहती है। जैसे ही उसने अपना कैमरा निकाला तो, सिंगर को गाल पर किया। इसके बाद उदित नारायण ने फीमेल फैन के लिप किस किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा हो गया। अब उदित नारायण ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

Udit Narayan Kissing Female Fan

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा, 'फैन्स इतने दीवाने होते हैं ना, हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इस तरह अपना प्यार दिखाते हैं और इसे प्रोत्साहित करते हैं। क्या बात को उड़ाके क्या करना है? भीड़ में बहुत सारे लोग होते हैं, और हमारे बॉडीगार्ड भी होते हैं। लेकिन प्रशंसकों को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, तो कोई हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ता है, कोई हाथ चूम लेता है, ये सब दीवानगी होती है। इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।"

ये भी पढ़ें: Udit Narayan की बिल्डिंग में लगी भयावह आग, इस भायनक हादसे में पड़ोसी की मौत, जानें पूरा मामला

उदित नारायण ने आगे कहा, "मेरे परिवार की छवि ऐसी है कि सबको लगता है एक विवाद होना चाहिए। आदित्य नारायण, मेरा बेटा हमेशा चुप चाप रहता है, वो कभी किसी विवाद में नहीं आता। बहुत लोग ऐसे सोचते होंगे जब मैं स्टेज पर गाता हूं, तो प्रशंसक मुझसे प्यार करते हैं सोचता हूं कि उन्हें खुश रहना चाहिए। अगर ऐसे लोग नहीं होते तो हम भी नहीं होते।'

उदित नारायण ने महिला को स्टेज पर लिप किस करने पर कहा, "मैं बॉलीवुड में 46 साल से हूं, मेरी छवि कभी ऐसी नहीं रही। मैं तो अपने प्रशंसकों के साथ हूं। प्यार को देख कर अपना हाथ जोड़ता हूं, स्टेज पर भी मैं झुकता हूं, ये सोच कर कि ये वक़्त आज के बाद वापस आए ना आए।" खैर सोशल मीडिया पर सिंगर को लगातार ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि फैंस ये देखकर काफी हैरान थे।

ये भी पढ़ें: Udit Narayan ने सरेआम महिलाओं के साथ की ऐसी अश्लील हरकत, मचा हंगामा, वीडियो देख बौखलाए लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+