Twisha Sharma के बाद Sapna Choudhary को लेकर आई बड़ी खबर, शादी के 5 साल बाद ये क्या हुआ?
Sapna Choudhary Marriage: भोपाल में रह रहीं मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने जहां एक तरफ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, वहीं अब हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी और उनकी शादीशुदा लाइफ को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सपना चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
क्या हुआ सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में?
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खुद सपना चौधरी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

रिश्ता निभा रही हूं पर प्यार महसूस नहीं होता
-हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह एक पत्नी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं लेकिन रिश्ते में अब पहले जैसा एहसास नहीं बचा है।
-सपना चौधरी ने कहा कि प्यार केवल साथ रहने का नाम नहीं होता बल्कि वह एक ऐसा एहसास है जो इंसान की आत्मा को छू जाए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर सपना अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर इतना भावुक क्यों नजर आ रही हैं।
क्या पति वीर साहू से हुई सपना चौधरी की लड़ाई?
-इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी से ये भी पूछा गया कि पति-पत्नी के बीच जब मनमुटाव होता है तो पहले कौन मनाता है। इस सवाल पर सपना चौधरी ने बेहद बेबाक अंदाज में जवाब दिया।
-सपना चौधरी ने कहा कि उनके और वीर साहू के बीच लड़ाई जैसी स्थिति कम ही बनती है क्योंकि दोनों अपनी-अपनी राय खुलकर रखते हैं। सपना ने बताया कि वह अपनी बात कहकर आगे बढ़ जाती हैं और बेवजह बहस में समय बर्बाद करना पसंद नहीं करतीं।
'मेरे रिश्ते में बहुत कुछ 'धुंधला-धुंधला' दिख रहा है'
सपना चौधरी ने ये भी कहा कि हर रिश्ते में अलग-अलग सोच होना स्वाभाविक है लेकिन अब उन्हें रिश्तों में बहुत कुछ 'धुंधला-धुंधला' महसूस होने लगा है। उनकी ये बात फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे उनके रिश्ते की मौजूदा स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं।
पति के नाम का टैटू हटवाना चाहती हैं सपना चौधरी
-सपना चौधरी ने बातचीत में ये भी खुलासा किया कि वह अपने पति वीर साहू के नाम का टैटू हटवाने के बारे में सोच रही हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि इसका उनके रिश्ते में किसी तरह की परेशानी से कोई संबंध नहीं है।
-सपना के मुताबिक फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज की शूटिंग के दौरान टैटू को छिपाने में काफी समय लगता है। अब वह अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं इसलिए टैटू हटवाना उनके लिए एक प्रैक्टिकल फैसला हो सकता है। साथ ही उन्होंने फैंस से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील भी की।
साल 2020 में वीर साहू से थी कोर्ट मैरिज
-आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। आज ये कपल दो बेटों के माता-पिता हैं।
-सपना और वीर के बड़े बेटे पोरस का जन्म 2020 में ही हुआ था जबकि छोटे बेटे शाहबीर का जन्म साल 2024 में हुआ। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
संघर्ष से सुपरस्टार बनने तक सपना चौधरी का सफर
-आज सपना चौधरी हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं लेकिन उनका ये सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। हरियाणा के रोहतक के एक साधारण परिवार में जन्मीं सपना चौधरी ने बेहद कम उम्र में जिंदगी की कठिनाइयों का सामना किया।
-पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी सपना चौधरी के कंधों पर आ गई थी। इसी दौरान उन्होंने स्टेज डांस और रागनी कार्यक्रमों में परफॉर्म करना शुरू किया था। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और उनका गाना 'सॉलिड बॉडी' सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने ने सपना को रातों-रात स्टार बना दिया था।
'बिग बॉस' से मिली देशभर में पहचान
-हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के बाद सपना चौधरी ने फिल्मों और टीवी की दुनिया में भी कदम रखा था। वह साल 2017 में टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनी थीं, जहां से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
-इसके बाद सपना चौधरी ने कई फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम किया। 'वीरे की वेडिंग' और 'नानू की जानू' जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज सपना चौधरी अपनी दमदार डांसिंग स्टाइल, देसी अंदाज और संघर्ष भरी कहानी की वजह से लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications