Twisha Sharma की मौत पर को-एक्टर दीक्षित शेट्टी का बड़ा बयान, खोला ऐसा राज, 4 साल पहले शूटिंग पर क्या हुआ था?

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में सामने आए एक कथित दहेज उत्पीड़न और मौत के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। नोएडा की रहने वाली ट्विशा गत 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं।

ट्विशा शर्मा की मौत ने खड़े किए कई सवाल
बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा की शादी महज कुछ महीने पहले ही भोपाल के रहने वाले वकील समर्थ सिंह (Samarth Singh) से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और दिसंबर 2025 में उन्होंने शादी रचाई थी लेकिन अब इस रिश्ते का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ है।

Twisha Sharma Death

पूर्व मिस पुणे रह चुकी थीं ट्विशा शर्मा

-एमबीए कर चुकीं ट्विशा शर्मा सिर्फ मॉडलिंग ही नहीं बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। वह पूर्व मिस पुणे रह चुकी थीं और शादी से पहले दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में भी काम कर चुकी थीं।

-जानकारी के अनुसार ट्विशा शर्मा ने तेलुगू फिल्म 'Mugguru Monagallu' में अभिनय किया था, जहां उनके काम को काफी सराहा गया था। उनके अचानक निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी हैरान कर दिया है।

को-स्टार दीक्षित शेट्टी का बड़ा बयान

-ट्विशा शर्मा की मौत की खबर पर उनके को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने गहरा दुख जताया है। दीक्षित शेट्टी, जो हाल ही में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ फिल्म द गर्लफ्रेंड (The Girlfriend) में नजर आए थे, उन्होंने ट्विशा को याद करते हुए कहा कि वह बेहद मेहनती और अपने काम के प्रति समर्पित लड़की थीं।

-दीक्षित शेट्टी ने बताया कि शूटिंग के दौरान ट्विशा हमेशा पॉजिटिव एनर्जी से भरी रहती थीं और सेट पर हर किसी के साथ बेहद सहज व्यवहार करती थीं। दीक्षित शेट्टी ने कहा कि उन्हें ये जानकर गहरा सदमा लगा था कि ट्विशा अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

'मुझे तो पता नहीं था कि ट्विशा की शादी हो गई है'

दीक्षित शेट्टी ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उनकी ट्विशा शर्मा से ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी। आखिरी बार दोनों करीब 4 साल पहले मिले थे। उन्होंने कहा कि उन्हें तो ये तक पता नहीं था कि ट्विशा की शादी हो चुकी है। एक्टर के मुताबिक फिल्म पूरी होने के बाद ट्विशा अपने परिवार के पास नोएडा लौट गई थीं और फिर दोनों का संपर्क टूट गया था।

डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी भी सदमे में

फिल्म 'Mugguru Monagallu' के निर्देशक अभिलाष रेड्डी ने भी ट्विशा शर्मा को याद करते हुए उन्हें बेहद सरल और प्रोफेशनल कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उनकी मुलाकात ट्विशा के माता-पिता से हुई थी और पूरा परिवार बहुत ही विनम्र और सुलझा हुआ लगा था। ऐसे में ट्विशा की मौत की खबर उनके लिए बेहद दुखद और चौंकाने वाली है।

दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में अब भोपाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। कटारा हिल्स पुलिस के अनुसार ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि घटना से कुछ घंटे पहले तक ट्विशा अपने रिश्तेदारों के संपर्क में थीं।

क्या नोएडा लौटना चाहती थीं ट्विशा?

परिवार के सदस्यों का कहना है कि ट्विशा शर्मा भोपाल छोड़कर वापस नोएडा आना चाहती थीं। यही वजह है कि इस मामले ने और भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मामले में कानूनी प्रक्रिया भी जारी है। भोपाल की अदालत ने समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है जबकि समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है।

सोशल मीडिया पर उठ रही न्याय की मांग

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा और दुख साफ नजर आ रहा है। कई यूजर्स इस मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं फिल्म और मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+