'दिल्ली-मुंबई की लड़कियों को होता है पीरियड्स में दर्द' टीना आहूजा के बयान से मचा बवाल, हुईं जमकर ट्रोल

Tina Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिलाओं के पीरियड्स को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पीरियड्स में होने वाले दर्द को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से फैंस भड़क गए।

Tina Ahuja: गोविंदा की बेटी टीना ने दिया विवादित बयान

हौटरफ्लाई से बातचीत में टीना ने कहा कि उन्हें कभी भी पीरियड्स के दौरान कोई दर्द महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "मुंबई और दिल्ली की लड़कियाँ ही पीरियड्स के दर्द के बारे में बात करती हैं। हालांकि जो महिलाएं छोटे शहरों की होती हैं उन्हें किसी भी चीज से परेशानी नहीं होती।"

Tina Ahuja

Tina Ahuja: पीरियड्स को लेकर कही ऐसी बात

टीना ने कहा, "मैं ज्यादातर समय चंडीगढ़ में रही हूं, और मैंने देखा है कि केवल मुंबई और दिल्ली की लड़कियाँ ही पीरियड्स के दर्द के बारे में बात करती हैं। आधी समस्या उन लोगों की बातों से आ जाती है जो इस समस्या को लेकर बातें करती हैं, और जो महिलाएं पीरियड्स में क्रैम्प महसूस नहीं करतीं, वे मानसिक रूप से भी इसे महसूस करने लगती हैं। पंजाब और दूसरे छोटे शहरों में बहुत सी महिलाएं यह भी नहीं जान पातीं कि उन्हें कब पीरियड्स आते हैं और वह कब मेनोपॉज से गुजरती हैं।"

Tina Ahuja: क्यों शहरों की लड़कियों को होता है दर्द?

टीना ने आगे कहा, "शायद मेरा शरीर थोड़ा देसी है। मुझे कभी भी पीठ में दर्द नहीं हुआ, सब कुछ ठीक है, 28 दिन का चक्र। लेकिन, यहां मैं देखती हूं कि लड़कियाँ हमेशा इसके बारे में बात करती हैं... तुम घी खाओ, डाइटिंग कम करो, अच्छी नींद लो, और सब कुछ सामान्य हो जाएगा। तुम्हारी डाइट अच्छी होनी चाहिए। ज्यादातर लड़कियाँ इंस्टाग्राम देखकर इतना डाइटिंग करती हैं कि वे समस्याओं को खुद से पैदा कर लेती हैं, जो असल में होती नहीं।"

Tina Ahuja: सुनीता ने भी जताई सहमति

वहीं सुनीता ने भी अपनी बेटी की बातों से सहमति जताई और कहा कि वे हर दिन एक चम्मच घी खाती हैं। हालांकि उन्होंने लोगों को पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि, "गोविंदा की पत्नी सुनीता ने डाइट में एक चम्मच घी शामिल करने की सलाह दी थी, जिससे दिल में ब्लॉकेज हो गया।"

Tina Ahuja: सोशल मीडिया हुए ट्रोल

इस इंटरव्यू का एक क्लिप रेडिट पर शेयर किया गया, जिसका कैप्शन था, "पीरियड्स का दर्द असली नहीं है, दोस्तों! गोविंदा की पत्नी और बेटी पर भरोसा करो।" जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर मां-बेटी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "मैंने अपनी नज़दीकी महिलाओं को यह दर्द झेलते देखा है, तो शायद यह हर महिला के लिए अलग हो सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह से नकारना बेहद अजीब है।" एक ने लिखा, "यह कहा जाता है कि मूर्ख हमेशा अपनी अज्ञानता को गर्व से पहनते हैं। ये दोनों इसके आदर्श उदाहरण हैं।"

Tina Ahuja: फैंस ने लगाई क्लास

एक यूजर ने लिखा, "तुम एक महल में पली-बढ़ी हो और फिर एक पॉडकास्ट में जाकर यह बताती हो कि लोगों का दर्द फालतू है। एक महिला के तौर पर, मुझे गुस्सा आ रहा है।" एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में इससे ज्यादा बेवकूफी नहीं सुनी। हर किसी का शरीर अलग होता है और हर किसी की समस्या भी।" इस तरह से लोग कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+