गोली लगने के बाद गोविंदा ने खुद बताया अपना हाल, ऑडियो जारी कर कहा-'गोली निकल गई लेकिन...'
News About Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अचानक गोली लग गई। ये घटना 1 अक्टूबर की सुबह हुई थी उस दौरान घर से निकलने से पहले एक्टर अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे कि तभी गोली उनके ही बंदूक से चल गई।
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त गोविंदा अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तभी वह मिसफायर हो गया और एक्टर के घुटनों पर गोली लग गई है। जिसके बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद एक्टर ने अब ऑडियो मैसेज जारी किया है।

हादसे के बाद गोविंदा ने अस्पताल से ऑडियो जारी किया है और बताया कि अब उनकी हालत कैसी है। एक्टर ने कहा कि, "नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सब लोगों का आशीर्वाद या माँ बाप का आशीर्वाद या गुरु की कृपा की वजह से, गोली लगी थी पर वो निकल गयी है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां पे डॉक्टर का या आप सब लोगो की प्रार्थना के लिए। आप लोगों का धन्यवाद।"
अब गोविंदा का बयान सामने आने के बाद फैंस को राहत की सांस मिली। फिलहाल वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले हैं। वहीं एक्टर के मैनेजर ने भी जानकारी दी कि एक्टर ही हालत में पहले से सुधार है। साथ ही मैनेजर ने बताया कि गोविंदा आखिर के साथ ये हादसा कैसे हुआ और वहां कहां जा रहे थे।
एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि वह कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। वो रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे इस दौरान रिवॉल्वर गलती से जमीन पर गिर गई और गलती से एक्टर के घुटनो पर गोली चल गई। एक्टर ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जााया गया। फिलहाल एक्टर के शरीर से गोली निकाल दी गई है और वह अब ठीक हैं।












Click it and Unblock the Notifications