Govinda Health Update: चुनाव रैली में गोविंदा के सीने में उठा दर्द, अब कैसी है एक्टर की हालत?
Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को कुछ समय पहले पैर में गलती से गोली लग गई थी। इसके बाद वह कुछ दिन तक आराम करते रहे। ठीक होने के बाद गोविंदा एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लिए चुनाव प्रचार में उतरे कि उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।
गोविंदा को क्या हुआ?
दरअसल, गोविंदा चुनाव रैली के दौरान रोड शो कर रहे थे, कि तभी उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक, गोविंदा के सीने में तेज दर्द उठा जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद गोविंदा के फैंस परेशान हो गए।

अब कैसी है गोविंदा की हालत?
गोविंदा की खराब सेहत की खबर सुनकर फैंस टेंशन में आ गए हैं। वहीं IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें थकावट होने की वजह से बेचैनी महसूस हो रही थी। वहीं उनके करीबी ने पुष्टि की है कि एक्टर की हालत अब पहले से स्थिर है। वह फिलहाल आराम कर रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उम्मीद है कि एक्टर को अस्पताल से जल्द ही छुट्टी मिलेगी।
बता दें कि, कुछ दिनों पहले गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई थी। वह अपनी अलमारी से बंदूक निकालकर उसे चेक कर रहे थे कि उन्हें अचानक गोली लग गई। इस दौरान एक्टर के घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उन्होंने अपने करीबी को फोन किया जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लगभग एक हफ्ते तक गोविंदा अस्पताल में ही रहे।
इसके बाद गोविंदा के पैर की सर्जरी की गई थी। उनके पैर में कई सारे टांके आए थे। हालांकि अब वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। लेकिन फिर से एक्टर अस्पताल में भर्ती हो गए। सोशल मीडिया पर गोविंदा के फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications