आलिया और रणबीर के मेहंदी फंक्शन में पहुंची यह हस्तियां, रात 10 बजे से संगीत का कार्यक्रम

मुंबई, अप्रैल 13। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। भले ही आलिया और रणबीर की ओर से या फिर उनके परिवार की ओर से अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हो, लेकिन उनकी शादी की खबरें कई दिनों से मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। बुधवार 13 अप्रैल को आलिया और रणबीर का मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम होना है।

मेहंदी फंक्शन में पहुंचे अयान मुखर्जी

मेहंदी फंक्शन में पहुंचे अयान मुखर्जी

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मेहंदी का कार्यक्रम 1 से दो बजे के बीच का था तो वहीं संगीत नाइट रात 10 बजे से शुरू होगी। रणबीर और आलिया के मेहंदी फंक्शन में दोनों स्टार्स का परिवार तो पहुंचा ही है, जबकि कई अन्य हस्तियां भी मेहंदी फंक्शन में पहुंची हैं। आलिया-रणबीर के मेहंदी कार्यक्रम में उनके करीबी दोस्त अयान मुखर्जी भी पहुंचे। फंक्शन में उनका देसी लुक नजर आया। आपको बता दें कि अयान मुखर्जी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक भी हैं।

यह हस्तियां भी पहुंची फंक्शन में

यह हस्तियां भी पहुंची फंक्शन में

अयान के अलावा मेहंदी के कार्यक्रम में नीतू कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर और रिद्दिमा सिंह को भी देखा गया। इसके अलावा आलिया भट्ट का भी परिवार फंक्शन में दिखा। पैपराजी से बचने के लिए आलिया भट्ट का परिवार एक सफेद वैन में रणबीर के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस फंक्शन में आलिया का पूरा परिवार पहुंचा है।

 प्राइवेसी के साथ होगी शादी!

प्राइवेसी के साथ होगी शादी!

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी में काफी गोपनीयता बरती जा रही है। दोनों के परिवार की ओर से अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं जब प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं तो किसी को भी कार्यक्रम की फोटो लेने की अनुमति नहीं दी है। इसके लिए फंक्शन में आने वाले लोगों के फोन के कैमरे पर ब्लैक टेप लगाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: रणबीर-आलिया की शादी: फंक्शन में आए स्टाफ के फोन कैमरा पर लगाए जा रहे स्टीकर, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+