रणबीर-आलिया की शादी: फंक्शन में आए स्टाफ के फोन कैमरा पर लगाए जा रहे स्टीकर, वीडियो वायरल
मुंबई, 13 अप्रैल: फिल्म एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन आज यानी 13 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। आज से मेहंदी और हल्की वगैरह के कार्यक्रम होंगे। भट्ट और कपूर दोनों ही परिवार इस शादी को बेहद निजी रखना चाहते हैं, ऐसे में फंक्शन का कोई फोटो बाहर ना आए इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
Recommended Video

स्टाफ के कैमरा फोन पर लगाए जा रहे स्टीकर
वायरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि आलिया-रणबीर की मेंहदी के फंक्शन स्थल के बाहर की सिक्योरिटी वाले तमाम स्टाफ के फोन चैक कर रहे हैं। ये लोग सभी के फोन के कैमरा के ऊपर स्टीकर लगा रहे हैं ताकि कोई भी अंदर जाकर तस्वीर ना खींच सके।

नहीं चाहते मीडिया में आएं फोटो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे, आज उनकी मेहंदी की रस्म होगी। ऐसे में मेंहदी की कोई फोटो मीडिया में ना आए, इसलिए स्टाफ के फोन कैमरों को स्टिकर से ढक दिया गया है।
शादी में आएंगे बस परिवार के लोग
रणबीर-आलिया अपनी शादी में बहुत कम लोगों को बुला रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होने वाली है। आलिया के भाई राहुल भट्ट का कहना है कि शादी में केवल 28 मेहमान शामिल होंगे और इसमें ज्यादातर परिवार के सदस्य होंगे।

बाद में देंगे दो रिसेप्शन
रणबीर और आलिया शादी में भले ही कम लोगों को बुला रहे हैं लेकिन बाद में वो बड़ा रिसेप्शन देंगे। शादी के बाद पूरी इंडस्ट्री के लिए 2 ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे। ये रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को ताज कोलाबा में होंगे। आलिया और रणबीर के ग्रैंड रिसेप्शन के लिए शाहरुख और दीपिका के साथ-साथ रणवीर सिंह, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, करण जौहर को निमंत्रण भेजा गया है।

काफी समय से रिलेश में रणबीर आलिया
रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं, दोनों ही एक दूसरे के साथ रिश्ते को पहले भी स्वीकार कर चुके हैँ। खुद रणबीर भी कह चुके हैं कि कोरोना की वजह से शादी में देर हुई है, वरना हम बहुत पहले ही शादी कर चुके होते। वहीं आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने दिमाग में रणबीर से शादी कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications