एक समय था जब हमारे पास एक घर तक नहीं था, मैं हर बुरे दौर से गुजरा हूं- Scam 1992 फेम प्रतीक गांधी
स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी (Scam 1992: The Harshad Mehta Story) वेब सीरीज के हिट होने के बाद रातों-रात सुपरस्टार बने प्रतीक गांधी ने अपने निजी जीवन के संघर्ष की कहानी बयां की है।
मुंबई, 28 सितंबर। स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी (Scam 1992: The Harshad Mehta Story) वेब सीरीज के हिट होने के बाद रातों-रात सुपरस्टार बने प्रतीक गांधी ने अपने निजी जीवन के संघर्ष की कहानी बयां की है। आज प्रतीक भले की किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन एक समय था जब प्रतीक के पास अपना घर तक नहीं था। एक इंटरव्यू में प्रतीक ने कहा एक समय था जब उन्हें पत्नी की बीमारी और पिता की असमय मृत्यु के बाद काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा।

कई सालों तक बेघर था परिवार
कई वर्षों तक मुंबई में रहने के बावजूद उनके पास अपना घर तक नहीं था। प्रतीक ने कहा कि मैंने आर्थिक और मेडिकल दोनों तरह की परेशानियां देखी हैं। लेकिन मैं कभी भी टूटा नहीं। मैं उस तरह का व्यक्ति हूं, जिस पल में अपने आपको परेशानी में पाता हूं तो उस परेशानी का हल खोजने की कोशिश करता हूं और इसी तरह मैं खुद को मजबूत करता हूं। मुझे लगता है कि हर कोई इस दौर से गुजरता है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी का ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था, पिता को कैंसर था। अचानक 2018 में उनकी मौत हो गई। ऐसे में मुंबई में घर खरीदना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। यहां तक की मुंबई में एक दशक गुजारने के बाद भी हम बेघर थे।
यह भी पढ़ें: इस लकड़ी के आगे क्या हीरा, क्या मोती, सिर्फ एक किलो लकड़ी में हो जाओगे मालामाल
जल्द ही फिल्म भवाई में नजर आएंगे प्रतीक
प्रतीक ने कहा कि ऐसे समय में जब आपके पास एक भला पूरा परिवार हो और ऐसे समय में अच्छी खासी नौकरी को छोड़कर जब आप संघर्ष करने का निर्णय लेते हैं तो आपको विभिन्न पैंतरेबाजियों से खुद को और अपने परिवार को संभालना होता है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में एक के बाद एक कई संघर्षों से गुजरना पड़ा, लेकिन अब मेरे पास जो कुछ भी है उसमें में खुश हूं। स्कैम 1992 के हिट होने के बाद प्रतीक के सितार सातवें आसमान पर हैं। जल्द ही प्रतीक फिल्म भवाई में नजर आएंगे। फिल्म 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications