इस लकड़ी के आगे क्या हीरा, क्या मोती, सिर्फ एक किलो लकड़ी में हो जाओगे मालामाल

आज की दुनिया काफी मेटिलिस्टिक हो चुकी है। हर व्यक्ति को हीरे और सोने की चाह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर लकड़ियों कि एक किस्म ऐसी है जो हीरे और सोने कहीं ज्यादा कीमती है।

नई दिल्ली, 28 सितंबर। आज की दुनिया काफी मेटिलिस्टिक हो चुकी है। हर व्यक्ति को हीरे और सोने की चाह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर लकड़ियों कि एक किस्म ऐसी है जो हीरे और सोने कहीं ज्यादा कीमती है। चौंकिए मत जनाब, यह एकदम सत्य है। इस लकड़ी की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं उस लकड़ी के बारे में...

अगरवुड, अलौसवुड, ईगलवुड

अगरवुड, अलौसवुड, ईगलवुड

जनाब इस लकड़ी का नाम है अगरवुड। इस लकड़ी को अलौसवुड, ईगलवुड के नाम से भी जाना जाता है और मजे की बात ये है कि यह लड़की जापान, अरब, चीन, दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के साथ-साथ भारत में भी पाई जाती है। अगरवुड लकड़ी जलीय वृक्ष (एक्विलेरिया ट्री) से प्राप्त की जाती है। यह दुनिया की सबसे दुर्लभ और सबसे महंगी लड़की है।

एक किलो लकड़ी बना देगी लखपति

एक किलो लकड़ी बना देगी लखपति

अब बात करते हैं इसकी कीमत के बारे में। तो जनाब क्या सोना, क्या हीरा क्या मोती। इसके आगे ये सभी फेल हैं। एक किलो अगरवुड लकड़ी की कीमत 73,00,000 लाख रुपए है। अगर हम भारत में एक ग्राम हीरे की बात करें तो इसकी कीमत 3,25,000 है। वहीं दस ग्राम सोने की कीमत 47,695 रुपए है। जापान में इस लकड़ी को क्यारा और क्यानम के नाम से जाना जाता है। अगरवुड से इत्र और अन्य सुगंधित वस्तुएं बनाई जाती हैं। लकड़ी के सड़ने के बाद उसके अवशेषों का उपयोग इत्र के उत्पादन में किया जाता है। अगरवुड से निकाले गए राल से ऊद का तेल भी निकाला जाता है। ऊद एक बेशकीमती तेल है जिसका इस्तेमाल सिर्फ परफ्यूम बनाने में किया जाता है और आज के दौर में इस तेल की कीमत 25 लाख रुपये प्रति किलो है।

विलुप्त होने की कगार पर अगरवुड

विलुप्त होने की कगार पर अगरवुड

चीन, जापान और हांगकांग जैसे देशों में एक्वीलेरिया के कई पेड़ हैं, लेकिन अगरवुड इतना मूल्यवान है कि इसकी अवैध कटाई और तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। अपनी कीमत के कारण इस लकड़ी को ईश्वर की लकड़ी और ईश्वरीय लकड़ी के नाम से भी जाना जाता है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पेड़ की तस्करी की दर इतनी अधिक है कि अब एक्विलरिया के पेड़ लगभग समाप्त हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एशियन प्लांटेशन कैपिटल कंपनी एशिया की सबसे बड़ी अगरवुड प्रोसेसिंग कंपनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+