जल्द ऑफ एयर होगा द कपिल शर्मा शो? जानिए मेकर्स ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

जल्द ऑफ एयर होगा द कपिल शर्मा शो? जानिए मेकर्स ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

मुंबई, 25 फरवरी: कपिल शर्मा के सभी फैन्स के लिए एक दुखद खबर है। द कपिल शर्मा शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर द कपिल शर्मा शो के निर्माता अस्थायी रूप से कॉमेडी शो पर ब्रेक लगा रहे हैं। शो ऑफ एयर जाने की वजह खुद शो के होस्ट कपिल शर्मा हैं। जी हां, कपिल शर्मा अपने आगामी यूएसए (विदेश) दौरे के कारण एपिसोड शूट करने में असमर्थता दिखाई है, जिसकी वजह से वह भी कॉमेडी शो से ब्रेक लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। आइए जानें कब से ऑफ एयर होगा द कपिल शर्मा शो?

जून में ऑफ एयर हो सकता है द कपिल शर्मा शो?

जून में ऑफ एयर हो सकता है द कपिल शर्मा शो?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक "कपिल शर्मा जून के मध्य में एक महीने के लिए यूएसए दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह शूटिंग के लिए वहां मौजूद नहीं रहेंगे। इसलिए पूरी टीम ने उसी समय के दौरान शो से ब्रेक लेने का फैसला किया है। हालांकि, कुछ एपिसोड जारी रखने के लिए प्री-शॉट कर दिए जाएंगे। ताकी ब्रेक पर भी प्रशंसकों का मनोरंजन होता रहे।

इससे पहले भी कपिल की वजह से ऑफ एयर हुआ था शो

इससे पहले भी कपिल की वजह से ऑफ एयर हुआ था शो

इससे पहले भी द कपिल शर्मा शो ऑफ एयर हो गया था जब कपिल ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ, बेटी अनायरा और उनके नवजात बेटे त्रिशान के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया था। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शो से ब्रेक लेने से पहले लिखा था, 'अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर पर रहने की मुझे जरूरत है।' कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी को अब तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं।

सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो है द कपिल शर्मा शो

सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो है द कपिल शर्मा शो

द कपिल शर्मा शो इन दिनों सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो में से एक है। कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किया गया यह शो काफी लंबे समय से चल रहा है। इसके अलावा, कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने नेटफ्लिक्स के स्टैंड-अप स्पेशल 'आई एम नॉट डन स्टिल' से दर्शकों का मनोरंजन किया। 28 जनवरी को कपिल शर्मा का स्टैंड-अप कॉमेडियन 'आई एम नॉट डन स्टिल' शुरू किया गया था। इस शो में कपिल शर्मा ने नए अवतार में देखे गए हैं, इसमें उन्होंने अपनी लाइफ स्टोरी के बारे में बात की है। स्टैंड-अप स्पेशल का निर्माण बनिज एशिया और बीइंगयू स्टूडियोज ने किया है।

इस बार ब्रेक होगा छोटा

इस बार ब्रेक होगा छोटा

सूत्र के अनुसार, द कपिल शर्मा शो ऑफ एयर जाने का इस बार का ब्रेक भी छोटा होगा, शायद कुछ हफ्तों का। हालांकि, कपिल और उनकी टीम कुछ दिनों में यह फैसला लेगी। फिलहाल, कपिल अपने शो और नंदिता दास द्वारा निर्देशित अपनी बॉलीवुड फिल्म के बीच जुगलबंदी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल उड़ीसा में चल रही है।

सोनी टीवी पर आता है अभी द कपिल शर्मा शो

सोनी टीवी पर आता है अभी द कपिल शर्मा शो

द कपिल शर्मा शो इन दिनों सोनी टीवी पर अपना तीसरा सीजन प्रसारित कर रहा है। शो में कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+