The Bengal Files Review: विवेक अग्निहोत्री ने दिखा दिया दर्दनाक और क्रूर सच, पर फिल्म में है खामी!
The Bengal Files Review In Hindi: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म आए और विवाद न हो? ऐसा भला हुआ है कभी। इस बार उन्होंने बंगाल की फाइल खोलने का काम किया है। फिल्म का नाम है 'The Bengal Files', इसके ट्रेलर से लेकर रिलीज होने तक बंगाल में खूब बवाल हुआ। इसकी रिलीज डेट भी बदली गई। विवेक का दावा है कि इस फिल्म की कहानी 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हम अब इस फिल्म को देखा है, कैसी है? रिव्यू में विस्तार से बताते हैं।

एक कश्मीरी अफसर है नाम उसका शिवा पंडित है। उसके पास एक किडनैप की हुई लड़की की खोज करने के लिए बंगाल मिशन पर भेजा गया है। उस लड़की का नाम भारती बनर्जी है। लेकन भारती की अपनी एक अलग कहानी है। उसका प्रेमी है अमरजीत अरोड़ा, जो धर्म से सिख है। इसके बाद फिल्म की कहानी कई दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न एक साथ आते हैं। जो थोड़ा कहानी को रोमांचक बनाती है। इसी बीच कुछ ऐसे सीन आते हैं, जो उस समय की दर्दनाक घटनाओं बयां करती हैं। कहानी ऐसी दिखाई है, जो भीतर झकझोरने की कोशिश करती है। कुछ सीन यकीन करने लायक नहीं है, लेकिन मेकर्स ने इसे सच बताया है। फिल्म की कहानी का हुक पॉइंट क्लाइमैक्स है, जो आपको हिलाने का काम करत है। फिल्म लाइन है 'IF Kashmir Hut You, Bngal Will Haunt You' कुछ हद तक कहानी इस लाइन को सही साबित करती है।
दर्शन और मिथुन का काम उम्दा
दर्शन कुमार ने अपने किरदार में एक बार फिर अच्छी परफॉर्मेंस दी है। उनके इमोशन भी काी रॉ और इंटेंस से भरे हुए हैं। कई जगह वो सवेंदनशील भी दिखे हैं। सिमरत कौर ने अपने किरदार में मजबूती दिखाई है। लेकिन उन्हें थोड़ा और मजबूत काम करने की जरूरत थी। कहीं-कहीं वो फीकी पड़ी हैं। सास्वत चटर्जी की काम काबिल-ए-तारीफ है। एक नेता के रूप में उनका काम अच्छा है। क्रूरता को उन्होंने इस बार कुछ अलग तरीके से पेश किया है। अनुपम खेर गांधी जी के रोल में भी ठीक हैं। पल्लवी जोशी को का काम भी अच्छा है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने किरदार से एक अलग छाप छोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने अपने किरदार के साथ न्याय भी किया है। उनके बेटे नमोशी का काम भी अच्छा है।
फिल्म की खामी
विवेक ने फिल्म 3 घंटे 45 मिनट लंबी बनाई है। जो कहीं-कहीं थोड़ी सी ज्यादा खिंची हुई और लंबी समझ आती है। कई बार उबासी भी आने लगती है। उन्हें लेखन के हिसाब से फिल्म को थोड़ा और मजबूती से कसना था। क्योंकि फैक्ट्स दिखाने के चक्कर में फिल्म लंबी हो गई है। एडिट टेबल पर भी इसे थोड़ा छोटा किया जा सकता था। ये फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी है।
oneindia hindi को दिए इंटरव्यू में पल्लवी जोशी ने बताया था कि फिल्म कहानी को 8 बार रिजेक्ट किया गया था। इसके बाद इसे बनाया फाइनल किया गया। लेकिन थोड़ी कसर अभी भी बाकी है। इसे और कसावट के साथ बनाना था। कुछ भयानक और डरा देने वाले सीन भी कम किए जा सकते थे। बाकी जो उन्होंने फैक्ट्स के साथ दिखाने की कोशिश की है, काफी हद तक वो सफल भी होते हैं। फिल्म को म्यूजिक ने भी काफी हद तक सपोर्ट किया है। जिस तरह से ब्रूटैलिटी दिखाई है और सस्पेंस दिखाया है, उसमें म्यूजिक का काम अच्छा है।
क्यों देखने चाहिए
अगर आप डायरेक्ट एक्शन डे के बारे में जानना चाहते हैं। उतनी क्रूरता देख सकते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए है। इसे देखा जाना चाहिए। लेकिन किसी भी तरह के पूर्वाग्रह से ग्रसित न हों, फिल्म देखें और अपनी राय बनाएं।
The Bengal Files Review
कास्ट- अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार
डायरेक्टर- विवेक अग्निहोत्री
रेटिंग- 3 स्टार
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications