Virat Kohli को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब मां बनीं ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर, किसके बच्चे को दिया जन्म?

England cricketer proposed Virat Kohli for marriage: इंग्लैंड की दिग्गज महिला क्रिकेटर डैनियल वायट के घर एक नन्हीं किलकारी गूंजी है। 35 वर्षीय डैनियल वायट और उनकी समलैंगिक पार्टनर जॉर्जी हॉज माता-पिता बन गई हैं। जॉर्जी हॉज ने एक बेहद खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम इस कपल ने डेजी जेम्स व्याट हॉज रखा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया है, जिसके बाद खेल जगत से लेकर फैंस तक बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

कोहली को दिया था शादी का प्रपोजल (England cricketer proposed Virat Kohli for marriage)

डैनियल वायट भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच उस वक्त बेहद चर्चा में आई थीं, जब साल 2014 में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलेआम टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। हालांकि, उस समय कोहली की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी, लेकिन वह ट्वीट इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था।

Virat Kohli 1

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान की थी शादी, दिसंबर में दी थी खुशखबरी

डैनियल वायट और जॉर्जी हॉज ने करीब दो साल पहले यानी साल 2024 में आयोजित महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक-दूसरे से शादी की थी। जॉर्जी हॉज पेशे से एक फुटबॉल एजेंट हैं और वे अक्सर डैनियल को सपोर्ट करने क्रिकेट मैदान पर भी नजर आती हैं। इस समलैंगिक जोड़े ने पिछले साल दिसंबर (2025) में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की थी कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

शानदार रहा है डैनियल वायट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

डैनियल वायट को इंग्लैंड की सबसे प्रतिभाशाली ऑलराउंडर खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। टी20 इंटरनेशनल में वायट ने 178 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 21 अर्धशतकों की मदद से 3,335 रन बनाए हैं। वहीं वनडे इंटरनेशनल में उन्होंनै 120 वनडे मैचों में 2,074 रन दर्ज किए हैं।

इस फॉर्मेट में उनके नाम 2 शतक और 5 अर्धशतक हैं, जिसमें उनका व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 129 रन रहा है। टेस्ट क्रिकेट में वायट को पारंपरिक प्रारूप में ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने केवल 4 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उनके नाम 188 रन दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+