OI Explained: Saudi या Venezuela? भारत के लिए किसका तेल ज्यादा सस्ता और बढ़िया? गलती तो नहीं कर रही सरकार?

OI Explained: भारत की कच्चे तेल (Crude Oil) खरीद रणनीति में मई महीने के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध, Hormuz Strait में बढ़ते जोखिम और सस्ते भारी कच्चे तेल की बढ़ती मांग के कारण अब भारत तेजी से नए विकल्पों की तरफ बढ़ रहा है। इसी बदलाव के बीच Venezuela ने Saudi Arabia और United States को पीछे छोड़ते हुए भारत का तीसरा सबसे बड़ा Crude Oil Supplier बनने में सफलता हासिल की है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि भारत के लिए वेनेजुएला का तेल कितना बेहतर, कितना रिस्की और क्वालिटी के मामले में कैसा है।

कितना अलग है सऊदी और वेनेजुएला का क्रूड?

वेनेजुएला और Saudi Arabia का क्रूड ऑयल दिखने में भले एक जैसा लगे, लेकिन टेक्निकली दोनों काफी अलग हैं। आसान भाषा में कहें तो एक गाढ़ा और भारी तेल है, जबकि दूसरा हल्का और आसानी से रिफाइन होने वाला तेल माना जाता है। यही फर्क तय करता है कि किस तेल से पेट्रोल-डीजल बनाना आसान होगा, कौन ज्यादा महंगा बिकेगा और किसे प्रोसेस करने में ज्यादा खर्च आएगा।

OI Explained

सबसे बड़ा फर्क: Heavy vs Light Oil

वेनेजुएला का ज्यादातर तेल Heavy या Extra Heavy Crude माना जाता है। इसका मतलब यह तेल बहुत गाढ़ा, चिपचिपा और टार (डामर) जैसा होता है। खासकर Orinoco Belt का तेल तो कई बार इतना गाढ़ा होता है कि पाइपलाइन में बहाने के लिए उसे गर्म करना या दूसरे हल्के तेल के साथ मिलाना पड़ता है, जिसकी API वेल्यू 8 से 16 API तक होती है। वहीं Venezuela के मुकाबले सऊदी अरब का Arab Light क्रूड काफी हल्का होता है, जिसकी API वेल्यू 33 से 34 API तक होती है।। यह आसानी से पाइपलाइन में बह जाता है और रिफाइनरी में प्रोसेस करना भी आसान होता है।

मात्र 24 घंटे में जुटाए 1 करोड़ फॉलोअर्स, चायनीज इन्फ्लुएंसर ने Cockroach Janta Party को छोड़ा पीछे, मगर कैसे?
मात्र 24 घंटे में जुटाए 1 करोड़ फॉलोअर्स, चायनीज इन्फ्लुएंसर ने Cockroach Janta Party को छोड़ा पीछे, मगर कैसे?

Sulfur Content में बड़ा अंतर

दूसरा बड़ा फर्क है Sulfur यानी गंधक की मात्रा। ज्यादा सल्फर वाले तेल को Sour Crude और कम सल्फर वाले तेल को Sweet Crude कहते हैं। वेनेजुएला का तेल ज्यादा सल्फर वाला होता है, कई जगह 2% से 5% तक। इससे रिफाइनिंग मुश्किल और महंगी हो जाती है। Saudi Arab Light में भी सल्फर होता है, लेकिन उसकी क्वालिटी तुलानत्मक रूप से बेहतर मानी जाती है और उसे प्रोसेस करना आसान पड़ता है।

कौन सा तेल ज्यादा Valuable होता है?

सऊदी अरब का हल्का तेल ज्यादा premium माना जाता है क्योंकि-

• इससे ज्यादा पेट्रोल, डीजल और Jet Fuel निकलता है
• रिफाइनिंग सस्ती पड़ती है
• ट्रांसपोर्ट आसान होता है

जबकि वेनेजुएला का क्रूड ऑयल-

• ज्यादा residual fuel और asphalt देता है
• Refining के लिए advanced refinery चाहिए
• Processing cost ज्यादा होती है

OI Explained

फिर वेनेजुएला का तेल इतना महत्वपूर्ण क्यों?

क्योंकि वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े ऑयल रिजर्व्स हैं। हालांकि उसका तेल हेवी है, लेकिन मात्रा बहुत ज्यादा है। कई कॉम्प्लेक्स रिफाइनरियां खास तौर पर ऐसे हेवी क्रूड को प्रोसेस करने के लिए बनाई गई हैं।

Ivanka Trump Murder Plan: इवांका ट्रंप को मारने की साजिश! जिंदा जलाने का था प्लान, किसने बनाया पूरा प्लान?
Ivanka Trump Murder Plan: इवांका ट्रंप को मारने की साजिश! जिंदा जलाने का था प्लान, किसने बनाया पूरा प्लान?

भारत के लिए कौन सा तेल ज्यादा useful?

भारत की कई रिफाइनरियां कॉम्प्लेक्स हैं, इसलिए वे Russian, Venezuelan और Middle East किसी का भी क्रूड ऑयल प्रोसेस कर सकती हैं। साथ ही हेवी क्रूड पर डिस्काउंट भी बढ़िया मिलता है, इसलिए भारत जैसे देशों को आर्थिक फायदा हो सकता है।

किसका तेल महंगा- किसका सस्ता?

भारत के लिए आमतौर पर वेनेजुएला का क्रूड ऑयल सऊदी अरब के क्रूड ऑयल से सस्ता पड़ता है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा "लेकिन" भी है। चूंकि, वेनेजुएला पर लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंध लगे रहे हैं। इसलिए उसका तेल अक्सर बाजार कीमत से कम दाम पर बिकता है। हालांकि, यह सस्ता इसलिए होता है क्योंकि वेनेजुएला का तेल बहुत भारी (Heavy) और ज्यादा सल्फर वाला (Sour) होता है, जिसे रिफाइन करना मुश्किल और महंगा पड़ता है। दूसरी तरफ सऊदी अरब का तेल अपेक्षाकृत हल्का और बेहतर क्वालिटी का माना जाता है। आज Arab Light कच्चे तेल के दाम $114.03 प्रति बैरल है जबकि $96-100 प्रति बैरल है।

किसका क्रूड कम रिस्क में पहुंच सकता है भारत?

क्रूड की क्वालिटी ही नहीं बल्कि उसका ट्रांसपोर्टेशन भी एक बड़ा मसला होता है। इसके शिपमेंट में काफी जोखिम होता है इसलिए इंश्योरेंस देने वाली कंपनियां आसानी से राजी नहीं होती। अगर सिर्फ कम रिस्क की बात करें, तो आज की स्थिति में भारत के लिए सऊदी अरब का क्रूड ऑयल वेनेजुएला की तुलना में कम जोखिम वाला माना जाता है। लेकिन अगर सवाल हो सस्ता + डिस्काउंट वाला तेल, तो कई बार वेनेजुएला का तेल ज्यादा अच्छा लग सकता है। फर्क समझना जरूरी है साथ ही मौजूदा वक्त में चल रहे युद्ध जैसे हालात भी बहुत कुछ तय करते हैं।

सऊदी तेल = ज्यादा सुरक्षित सप्लाई

सऊदी अरब दशकों से भारत का बड़ा और भरोसेमंद तेल सप्लायर रहा है। इसके पीछे कारण हैं-

• मजबूत सरकारी तेल कंपनी Aramco
• ग्लोबल बैंकिंग और डॉलर सिस्टम से सीधा जुड़ाव
• आसान पेमेंट सिस्टम
• इंटरनेशनल इंश्योरेंस आसानी से मिलना
• बड़े पैमाने पर नियमित शिपमेंट

हालांकि, अगर Middle East में तनाव बढ़े, खासकर ईरान से जुड़ा, तो Hormuz खतरे वाला इलाका बन जाता है, जो कि अभी बना हुआ हैे। हाल की रिपोर्ट्स में बताया गया कि कई जहाजों की war-risk insurance premium काफी बढ़ गई। यहां तक कि कुछ कंपनियों ने इंश्योरेंस देने से ही मना कर दिया।

Cannes Festival Video: बंद कमरे में मिस वेनेजुएला पर हमला, बदन पर आईं कई चोटें, चीखें सुन कांप उठा होटल!
Cannes Festival Video: बंद कमरे में मिस वेनेजुएला पर हमला, बदन पर आईं कई चोटें, चीखें सुन कांप उठा होटल!

वेनेजुएला तेल = सस्ता लेकिन हाई रिस्क

वेनेजुएला का तेल अक्सर डिस्काउंट पर मिलता है क्योंकि-

• उस पर लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंध (sanctions) रहे हैं
• कई पश्चिमी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियां सावधानी बरतती हैं
• पेमेंट और शिपिंग में कानूनी रिस्क रहता है
• राजनीतिक अस्थिरता ज्यादा है

यानी भारत को तेल सस्ता मिल सकता है, लेकिन-

• कभी भी sanctions बदल सकते हैं
• शिपमेंट रुक सकता है
• पेमेंट अटक सकती है
• इंश्योरेंस महंगा हो सकता है

OI Explained

भारत को क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट मानते हैं कि हमें किसी भी ऐसी चीज जो हमारे देश में नहीं होती और उसके लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर हैं, उसे 4-5 जगहों से खरीदें तो बेहतर है। क्योंकि अगर 1 या 2 जगहों पर हालात खराब भी होते हैं तो भी हम अपना काम चला सकते हैं। ऐसे में भारत का वेनेजुएला से तेल खरीदना एक पॉजिटिव साइन है। भारत अब सऊदी अरब, UAE, रूस, इराक और ईरान के बाद वेनेजुएला से भी तेल खरीद रहा है।

इस एक्सप्लेनर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+