'भारतीयों से ये 5 बातें सीखे यूरोप के लोग’, विदेशी महिला ने पश्चिम को तबीयत से धोया, किस एक बात पर छिड़ी बहस?
Lithuania Woman India: भारत में रह रही लिथुआनिया मूल की महिला Monika Kunjeshwari Dasi ने एक वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट में यूरोपीय लोगों के लिए 5 भारतीय सीखें साझा की हैं। मोनिका का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी बातों पर जमकर चर्चा करने लगे।
इंडियन कल्चर की खुलकर तारीफ
मोनिका ने अपने एक्सपीरियंस के आधार पर भारतीय जीवन की गर्मजोशी भरी मेहमान नवाज़ी, खानपान और मजबूत सामुदायिक भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें ऐसे मूल्य देखने को मिले जो पश्चिमी देशों में धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं।

पश्चिमी सोच पर सवाल उठाया
उन्होंने पश्चिमी देशों में ग्रामीण भारत को लेकर बनी आम धारणा को चुनौती दी। मोनिका ने कहा कि कई यूरोपीय लोग भारत के छोटे शहरों और गांवों को “सादा” समझ लेते हैं, लेकिन असल में यहां गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्य मौजूद हैं।
यूरोप को दी खुली चेतावनी
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह जानती हैं कि यह बात विवादास्पद लग सकती है, लेकिन भारत में रहने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि पश्चिमी देशों को भारतीय संस्कृति से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप तेजी से उन मूल मूल्यों को खो रहा है जो भारत के छोटे शहरों में आज भी मौजूद हैं।
यूरोप भारतीयों से सीखें 5 बातें- मोनिका
मोनिका के मुताबिक यूरोपीय लोगों के लिए भारत से सीखने योग्य पहली चीज है मेहमान नवाज़ी, जिसे भारत में “अतिथि देवो भव” की भावना से देखा जाता है। उनका कहना है कि भारत में मेहमानों का सम्मान एक बहुत ही खास स्तर पर किया जाता है।
2- 'जुड़ा हुआ है भारतीय समुदाय'
उन्होंने कहा कि भारत में लोग एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और मदद करने के लिए हमेशा आगे आते हैं। इसके विपरीत, यूरोप में धीरे-धीरे समुदायों का जुड़ाव कमजोर होता जा रहा है।
3- घर का खाना और परिवारिक जुड़ाव
मोनिका ने बताया कि भारत में घर का बना खाना अभी भी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। यहां परिवार अक्सर साथ बैठकर खाना खाते हैं और सिर्फ सुविधा पर निर्भर नहीं रहते।
4- साफ-सफाई को लेकर जागरुकता
उन्होंने भारतीयों की व्यक्तिगत साफ-सफाई की आदतों की भी तारीफ की और कहा कि यह दूसरों के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका है। उनके अनुसार यह आदत समाज में अनुशासन और जिम्मेदारी को दर्शाती है।
5- जीवन में खुशी और सहजता
मोनिका ने कहा कि भारत में लोग खुशी के लिए किसी खास वजह का इंतजार नहीं करते। यहां जीवन में एक सहजता है, जबकि यूरोप में लोग बहुत गंभीर हो गए हैं और आनंद लेना भूलते जा रहे हैं।
पोस्ट हुई वायरल, 1.28 लाख से ज्यादा व्यूज
उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और इसे 1.28 लाख से अधिक व्यूज मिले।सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट किया और उनकी बातों से सहमति जताई। जबकि कुछ इतने भड़क गए कि उन्हें उल्टा-सीधा लिखने लगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications