Summer Vacation शुरू और बच्चों में मस्ती का क्रेज हाई, ऐसे में दिल्ली-NCR के ये 5 वाटर पार्क और स्नो जोन जरूर
Summer Vacation: देशभर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और हीटवेव ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच बच्चों के चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिल रही है। वजह है स्कूलों की समर वेकेशन, जिसकी शुरुआत होते ही घरों में मस्ती, घूमने जाने और धमाल मचाने का माहौल बन गया है।
गर्मियों में बच्चों के साथ इन जगहों पर करें मस्ती
सुबह जल्दी उठने की टेंशन खत्म, होमवर्क का दबाव गायब और पूरे दिन खेलने-कूदने की आजादी, बच्चों के लिए इससे बड़ा त्योहार शायद ही कोई हो। यही कारण है कि छुट्टियों के पहले ही दिन से बच्चों की डिमांड लिस्ट तैयार हो चुकी है और उसमें सबसे ऊपर नाम है वाटर पार्क्स और अम्यूजमेंट पार्क्स का।

गर्मी के बीच बच्चों की पहली पसंद बने वाटर पार्क
-चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं भले ही बड़ों को परेशान कर रही हों लेकिन बच्चों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले परिवार अब ऐसे ठिकानों की तलाश में हैं, जहां बच्चे मस्ती भी कर सकें और गर्मी से राहत भी मिल जाए।
-ऐसे में वाटर पार्क्स, स्नो पार्क्स और एडवेंचर जोन्स लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। हर दिन इन जगहों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर वीकेंड पर परिवारों और बच्चों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं।
गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के साथ जरूर जाएं दिल्ली-एनसीआर के 5 वाटर पार्क और स्नो जोन
1. वर्ल्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क-नोएडा (Worlds of Wonder Water Park-Noida)
ये दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े और सबसे मशहूर वाटर पार्क्स में से एक है, जो नोएडा के जीआईपी मॉल (GIP Mall) के ठीक पीछे स्थित है। यहां बच्चो के लिए स्पेशल किड्स जोन, वेव पूल और बड़ों के लिए कई एडवेंचरस राइड्स मौजूद हैं। ये पार्क हर रोज सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
टिकट की कीमत
-वर्किंग डेज (Weekdays)
Adults- 1,199 रुपए
Child- 899 रुपए
-वीकेंड (Weekend)
Adults- 1,299 रुपए
Child- 999 रुपए
2. स्नो वर्ल्ड-नोएडा (Snow World-Noida)
DLF मॉल ऑफ इंडिया (नोएडा) के अंदर स्थित स्नो वर्ल्ड उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बाहर की 45 डिग्री वाली गर्मी से सीधे -10 डिग्री सेल्सियस की बर्फीली ठंडक में जाना चाहते हैं। यहां असली बर्फबारी का एहसास, आइस स्केटिंग और स्नोमैन बनाने का मजा मिल सकता है। ये स्नो जोन हर रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। यहां 1 घंटे के सेशन होते हैं।
टिकट की कीमत
1000 रुपए प्रति व्यक्ति (1 घंटे के सेशन के लिए) इसमें विंटर गियर्स जैसे जैकेट और ग्लव्स भी शामिल होते हैं।
3. एडवेंचर आईलैंड वाटर पार्क-रोहिणी (Adventure Island Water Park-Rohini)
उत्तरी दिल्ली के रोहिणी (रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास) में स्थित एडवेंचर आईलैंड अपने थीम पार्क और पानी की राइड्स के लिए जाना जाता है। यहां बच्चों के लिए कई वाटर एक्टिविटीज और लाइव डीजे के साथ रेन डांस की सुविधा उपल्बध है। ये पार्क हर रोज सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
टिकट की कीमत
वर्किंग डेज (Weekdays)
500 रुपए प्रति व्यक्ति (अनलिमिटेड राइड्स)
वीकेंड (Weekends)
600 रुपए प्रति व्यक्ति (अनलिमिटेड राइड्स)
4. ड्रिजलिंग लैंड वाटर एंड अम्यूजमेंट पार्क- गाजियाबाद (Drizzling Land-Ghaziabad)
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर स्थित ड्रिजलिंग लैंड गाजियाबाद और नोएडा के लोगों के लिए एक बेहतरीन समर डेस्टिनेशन है। यहां बच्चों के लिए खास तौर पर सुरक्षित 'किड्स जोन' डिजाइन किया गया है। साथ ही वेव पूल और मल्टी-लेन स्लाइड्स भी मौजूद हैं। ये अम्यूजमेंट पार्क हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
टिकट की कीमत
Adults- 750 रुपए
Children (90cm to 120cm)- 550 रुपए, 90cm से छोटे बच्चों की एंट्री फ्री है
5. जस्ट चिल वाटर पार्क-दिल्ली (Just Chill Water Park-Delhi)
जस्ट चिल वाटर पार्क उत्तर दिल्ली में जीटी करनाल रोड (सिंघू बॉर्डर के पास) स्थित है। बजट-फ्रेंडली होने के कारण ये परिवार और युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। यहां कैटरीना ट्विस्ट, ब्लैक थ्रिल जैसी कमाल की वाटर राइड्स और एडवेंचर एक्टिविटीज हैं। ये वाटर पार्क हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
टिकट की कीमत
वर्किंग डेज (Weekdays)
Adults- 600 रुपए
Kids (2.9 से 4.6 फीट)- 400 रुपए
वीकेंड्स (Weekends)
Adults- 700 रुपए
Kids- 400 रुपए (2.9 फीट से छोटे बच्चों के लिए एंट्री फ्री)
समर वेकेशन में पैरेंट्स के सामने नई चुनौती
-स्कूल बंद होते ही बच्चों की एनर्जी और उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। ऐसे में पैरेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चों की छुट्टियों को यादगार बनाने की है। कोई वाटर पार्क जाने की जिद कर रहा है तो कोई आउटिंग प्लान करने में लगा है।
-हालांकि भीषण गर्मी के बीच विशेषज्ञ लगातार सलाह दे रहे हैं कि बच्चे बाहर जाते समय खूब पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर की तेज धूप से बचें लेकिन इन सबके बीच इतना तय है कि समर वेकेशन 2026 बच्चों के लिए पूरी तरह मस्ती और एडवेंचर से भरा रहने वाला है।













Click it and Unblock the Notifications