विनेश फोगाट के बैन पर आया अहम फैसला, हाई कोर्ट ने दिए कड़े निर्देश, एशियन गेम्स ट्रायल्स का क्या होगा?

Vinesh Phogat: स्टार पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विनेश के लिए खेल के दरवाजे दोबारा खोल दिए हैं। कोर्ट ने उन्हें 30-31 मई को होने वाले चयन ट्रायल्स में शामिल होने की हरी झंडी दे दी है।

दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने इस बार चयन के नियम इस तरह बदले थे कि विनेश तकनीकी रूप से अयोग्य हो रही थीं। रही-सही कसर महासंघ ने 9 मई को एक नोटिस जारी कर पूरी कर दी, जिसके तहत विनेश पर जून के अंत तक घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने पर रोक लगा दी गई थी।

vinesh phogat

अदालत ने कैसे पलटा महासंघ का निर्णय?

विनेश ने इस फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महासंघ के उन सभी नियमों को ठीक नहीं माना, जो विनेश को ट्रायल्स में भाग लेने से रोक रहे थे। इस फैसले से विनेश को राहत मिली है।

कैमरे की नजर में होगा विनेश का इम्तिहान

चूंकि विनेश और महासंघ के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है, इसलिए कोर्ट ने पक्षपात की हर गुंजाइश को खत्म कर दिया है। आदेश दिया गया है कि विनेश के ट्रायल की पल-पल की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। किसी भी स्तर पर भेदभाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

दो बड़ी संस्थाएं करेंगी निगरानी

सिर्फ वीडियो ही नहीं, बल्कि इस ट्रायल की शुचिता बनाए रखने के लिए दो निष्पक्ष गवाह भी मौजूद रहेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के दो स्वतंत्र पर्यवेक्षकों को इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब खेल प्रेमियों की नजरें मई के अंत पर

इस अदालती फैसले के बाद अब सारा सस्पेंस खत्म हो चुका है। विनेश फोगाट को ट्रायल का वह मौका मिल गया है। अब देखना यह होगा कि 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल्स में विनेश अपने खेल से आलोचकों को किस तरह जवाब देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+