साथ रहने की तैयारी में लव बर्ड्स अथिया शेट्टी और केएल राहुल, मुंबई में लिया लग्जरी अपार्टमेंट

साथ रहने की तैयारी में अथिया शेट्टी और केएल राहुल,लिया लग्जरी अपार्टमेंट

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर की शादी के बाद बॉलीवुड में एक और शादी की खबरें तेजी से होने लगी है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के बीच लंबे समय से अफेयर की खबरें आ रही है। हाल ही में अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म भी किया है। अब दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं। बी-टाउन में शहनाई की गूंज जल्द ही दोबारा सुनाई पड़ने की उम्मीद हैं। खबरें आ रही है कि अगले साल के अंत तक दोनों एक हो सकते हैं।

 एक साथ रहने का फैसला

एक साथ रहने का फैसला

आथिया और राहुल ने शादी के फैसले से पहले एक साथ रहने का फैसला लिया है। दोनों अलग घर में शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो दोनों मुंबई के बांद्रा में सी-फेसिंग अपॉर्टमेंट में रहने वाले हैं। अथिया और केएल राहुल कार्टर रोड अपॉर्टमेंट में 8वें फ्लोर पर एक 4 BHK अपार्टमेंट में एक साथ रहने की तैयारी में हैं। ये लग्जरी फ्लैट सी फेसिंग है।

 किराया 10 लाख रुपए

किराया 10 लाख रुपए

रिपोर्ट के मुताबिक इस लग्जरी अपार्टमेंट का महीने का किराया 10 लाख रुपए हैं। आपको बता दें कि पिछले तीन सालों से आथिया और केएल राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई बार एक साथ वैकेशन बनाने साथ जाते हैं। लोगों डिनर डेट और पार्टी में एक साथ स्पॉट किए गए हैं। वहीं मैच के दौरान अथिया केएल राहुल के लिए चीयर्स करती नजर आईं थी। अगस्त 2021 को इंग्लैंड दौरे के दौरान अथिया टीम इंडिया के साथ थीं। दोनों के अफेयर को घर वालों की मंजूरी मिल चुकी है और शेट्टी परिवार शादियों की तैयारियों में जुट गई है। हालांकि दोनों के परिवार की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

 साउथ इंडियन तरीके से शादी

साउथ इंडियन तरीके से शादी

रिपोर्ट के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की शादी संभवत: साउथ इंडियन तरीके से होगी। फिलहाल दोनों अपने-अपने कामों में बिजी है। आथिया के पास एक फिल्म और एक ओटीटी का प्रोजेक्ट हैं तो वहीं केएल राहुल क्रिकेट के अलग-अलग टूर्नामेंट में व्यस्त है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी साल के अंत तक या अगले साल हो सकती है। दोनों के बिजी शिड्यूल के कारण इस साल शादी को टाला जा सकता है। अगले साल सर्दियों में शादी किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि साल 2019 के बाद से अथिया की कोई फिल्म पर्दे पर नहीं आई है।

कंगना के Lock Upp में चमकी मुनव्वर फारूकी की किस्मत, मिला बड़ा ऑफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+