कंगना के Lock Upp में चमकी मुनव्वर फारूकी की किस्मत, मिला बड़ा ऑफर

मुंबई। कंगना रनौत का शो लॉकअप( Lock Upp) इन दिनों खूब चर्चा में है। कंगना इस शो को होस्ट करती है। शो के कंटेस्टेंट भी लड़ाई झगड़े के लेकर अपने सीक्रेट बताने को लेकर खूब सूर्खियां बंटोर रहे हैं। इस शो का हिस्सा बनकर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने भी लोगों को अपनी अलग साइड दिखाई है। वो शो के सबसे पॉपुलर प्रतियोगियों में से एक हैं। कंगना के शो में हिस्सा लेने के बाद मुनव्वर के हाथ बड़ी कामियाबी लगी है। शो में आने से पहले अपने विवादित स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहने वाले मुनव्वर शो में आने के बाद हिट हो गए।

मुनव्वर की खुली किस्मत

मुनव्वर की खुली किस्मत

इंटरटेनमेंट वेब साइट Bollywoodlife ने अपनी रिपोर्ट्स में लिखा है कि 'लॉक अप' के प्रतियोगी मुनव्वर फारूकी को रोहित शेट्टी के शो में मौका मिला है। रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी 12' को होस्ट करेंगे। इस शो के लिए प्रोडक्शन टीम ने मुनव्वर को बतौर प्रतियोगी साइन करने की पहल की है, हालांकि मनुव्वर ने इस शो को लेकर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। आपको बता दें कि कंगना के शो का हिस्सा बनने के बाद से मुनव्वर फारूकी की पॉपुलैरिटी बढ़ती चली जा रही है।

मुनव्वर ने खोले सीक्रेट

मुनव्वर ने खोले सीक्रेट

कॉमेडियन मुनव्वर फारूखी लॉक अप में अब तक अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। एक टास्क के दौरान उन्होंने अपने सीक्रेट खोले थे और बताया कि वो पहले से शादीशुदा है। वहीं उन्होंने अपनी मां की खुदकुशी करने की घटना का भी जिक्र किया। मुनव्वर के सीक्रेट सुनकर कंगना भी खुद को रोक नहीं पाई और उनके आंखों से आंसू बहने लगे। मुनव्वर शो में अपने अलग-अलग रूप दिखा रहे हैं। वो शो की प्रतियोगी अंजलि के साफी क्लोज हैं।

मुनव्वर की बढ़ी पॉपुलैरिटी

मुनव्वर की बढ़ी पॉपुलैरिटी

खबरों की माने तो खतरों के खिलाड़ी की टीम ने मुनव्वर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें शो का हिस्सा बनाने की पेशकश की है। मुनव्वर के अलावा शो के एक और प्रतियोगी चेतना पांडे से भी संपर्क किया जा रहा है। हालांकि अभी उन्होंने भी भी हामी नहीं भरी है।

ये सेलेब्स हो सकते हैं प्रतियोगी

ये सेलेब्स हो सकते हैं प्रतियोगी


आपको बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' की शूटिंग मई 2022 में शुरू होगी। इस बार भी शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होगी। शो में कई दमदार खिलाड़ियों के शामिल होने की खबरें आ रही है। बिग बॉस शो का हिस्सा रह चुके प्रतीक सहजपाल, पवित्रा पुनिया, निशांत भट्ट, शिवांगी जोशी, जैसे सेलेब्स इस शो का हिस्सा हो सकते हैं।

आलिया के पास अवॉर्ड ज्यादा,लेकिन 350 करोड़ नेटवर्थ वाले रणबीर से आधी संपत्ति, जानें दोनों की कुल कमाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+