तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा का खत्म हुआ रिश्ता! करीबी ने बताया कुछ हफ्ते पहले कपल ने लिया फैसला

Tamannaah Bhatia Vijay Varma: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों को देखकर लगता है कि वह अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि कुछ हफ्ते पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बीच बॉन्डिंग इतनी ज्यादा थी कि आए दिन उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ रही थीं। लेकिन अब खबर आई है कि यह रिश्ता कुछ हफ्ते पहले ही खत्म हो गया। हालांकि, कपल के बीच दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।

Tamannaah Bhatia Vijay Varma

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने कहा, "तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कुछ हफ्ते पहले एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन वे अब भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे। फिलहाल दोनों अपने-अपने काम में काफी बिजी हैं।" हालांकि इस पर अब तक तमन्ना और विजय वर्मा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia ने महाकुंभ में किया स्नान और पूजा, 'ओडेला 2' का खौफनाक टीजर भी लॉन्च

'लस्ट स्टोरीज 2' के दौरान बना था रिश्ता
बता दें कि, तमन्ना और विजय के रिश्ते की चर्चा 2023 में 'लस्ट स्टोरीज 2' की रिलीज़ के दौरान शुरू हुई थी। यह उनकी पहली फिल्म थी जिसमें दोनों साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने अपना रिश्ते का ऐलान कर दिया था। विजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे थे, लेकिन अपनी प्राइवेसी को भी बनाए रखना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अपने प्यार को दुनिया से छिपाने के लिए किसी तरह की फालतू कोशिशें नहीं करनी चाहिए।

यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में विजय वर्मा ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि रिश्ते कभी भी किसी पर बोझ नहीं बनने चाहिए। उन्होंने यह भी माना कि समाज को लोगों की पर्सनल लाइफ में झांकने की आदत है। मजाक में उन्होंने कहा कि "हर इंसान के अंदर एक गॉसिप करने वाला रिश्तेदार छुपा होता है, जो रिश्तों के बारे में बातें करना पसंद करता है।" हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके काम को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ और वे अपने अभिनय के कारण ही पहचाने जाते हैं।

तमन्ना ने भी एक इंटरव्यू में विजय के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही नैचुरल तरीके से बनी थी। विजय की ईमानदारी ने उन्हें प्रभावित किया, जिसकी वजह से उन्होंने एक्टर संग रिश्ते में आने का फैसला किया था। खैर अब दोनों के ब्रेकअप की खबर में कितनी सच्चाई है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें: Vijay-Tamannaah Wedding: शादी करने वाले हैं विजय-तमन्ना, कपल की सामने आई वेडिंग डिटेल्स! जल्द करेंगे ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+