Tamannaah Bhatia ने महाकुंभ में किया स्नान और पूजा, 'ओडेला 2' का खौफनाक टीजर भी लॉन्च
Tamannaah Bhatia: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में पुण्य स्नान करने के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे रहे है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है और वो है तमन्ना भाटिया का। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) शनिवार 22 फरवरी को प्रयागराज पहुंची। यहां महाकुंभ में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओडेला 2' का टीजर लॉन्च किया।
महाकुंभ में स्नान और पूजा-अर्जना के बाद तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान तमन्ना ने कहा, 'यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है...मुझे बहुत अच्छा लगा। यह सभी की भक्ति और आस्था का ही परिणाम है कि हम एक साथ इतना बड़ा काम कर पा रहे हैं। यह एक आशीर्वाद है।'

35 वर्षीय तमन्ना भाटिया बेहतरीन एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं। तमन्ना अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां...एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'ओडेला 2' (odela 2) लेकर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसका दमदार टीजर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले (MahaKumbh Mela) में लॉन्च कर दिया है।
दरअसल, तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ओडेला 2 को पोस्टर ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। क्योंकि, इस फिल्म में तमन्ना भाटिया नागा साधु के लुक में नजर आ रही है। इसी वजह से इस फिल्म के टीजर को नागा साधु के बीच प्रयागराज महाकुंभ मेले में लॉन्च किया गया है। ओडेला 2 के टीचर ने लॉन्च होते ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। आइए जानते हैं कि तमन्ना की ओडेला 2 (Odela 2 Teaser Out) में क्या है खास...
काफी खौफनाक है 'ओडेला 2' टीजर
ओडेला 2 का टीचर काफी खौफनाक है और इसमें कई सुपरनैचुरल चीजें भी दिखाई गई हैं। टीचर में तमन्ना का लुक और उनका किरदार काफी नया और दमदार है। टीजर में अच्छाई और बुराई के बीच का संघर्ष भी शानदार ढंग से दिखाया गया है। 'ओडेला 2' में तमन्ना अच्छाई की प्रतीक के रूप में नजर आएंगी, और उनका यह दमदार अवतार देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।
अशोक तेजा ने ओडेला 2 को किया है डायरेक्ट
रिपोर्टस के मुताबिक, डायरेक्टर अशोक तेजा ने ओडेला 2 को डायरेक्ट किया है। हालांकि, इस फिल्म की अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, पर टीजर देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रिलीज के तीन घंटों के अंदर ही 'ओडेला 2' के टीजर को यूट्यूब पर 1.45 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया की प्रॉपर्टीज जान उड़ेंगे आपके होश, कुछ सालों में ही कमा लिए इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications