Vijay-Tamannaah Wedding: शादी करने वाले हैं विजय-तमन्ना, कपल की सामने आई वेडिंग डिटेल्स! जल्द करेंगे ऐलान

Vijay Tamannaah Wedding Date: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को सबके सामने खुलकर स्वीकार किया। तमन्ना और विजय की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है और अब खबर है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। खबर है कि कपल अगले साल 2025 की शुरुआत या फिर साल के आखिरी में शादी कर सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों अगले साल अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।

Vijay Varma

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि तमन्ना और विजय फिलहाल अपने लिए एक नया अपार्टमेंट देख रहे हैं। जिसमें वह अपनी शादी के बाद शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। शादी की खबरों पर अब तक तमन्ना और विजय की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

बता दें कि, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लस्ट स्टोरीज 2 में एकसाथ काम किया था। जिसमें दोनों ने एकसाथ कई बोल्ड सीन्स भी दिए थे। इसके बाद कपल ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। तब से दोनों अक्सर बॉलीवुड की पार्टी और डिनर डेट में एकसाथ नजर आते हैं। अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस दोनों की शादी को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब ये कपल अपनी शादी की तारीख का ऐलान करेगा।

विजय वर्मा एक ओटीटी स्टार हैं और उन्होंने 'डार्लिंग्स', 'मिर्जापुर 2', 'दहाड़' और 'जाने जान' में अहम रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा एक्टर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। वहीं तमन्ना भाटिया की बात करें तो, एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा में खूब नाम कमाया। वहीं अब हिंदी सिनेमा में भी एक्ट्रेस अपनी पहचान बना रही हैं। हाल ही में तमन्ना ने 'आज की रात' आइटम सॉन्ग किया जिसके बाद फैंस उनके काम को और ज्यादा पसंद करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+