फहाद अहमद से इस डर से शादी नहीं करना चाहती थीं स्वरा भास्कर, बोलीं- 'मैं वो इंसान नहीं हूं जो...'
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल एक्ट्रेस ने सपा नेता फहाद अहमद से शादी की थी। जिसकी वजहे से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि शादी करने से पहले वह डरी थीं।
स्वरा भास्कर ने हाल ही में फहाद अहमद से शादी करने से पहले अपने डर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपना डर व्यक्त किया कि अहमद, जो एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, से शादी करने के कारण उन्हें ग्लैमरस बॉलीवुड दिवाली पार्टियों से बाहर कर दिया जा सकता है।

हाल ही में स्वरा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फहाद से दूसरे धर्म में शादी करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस फैसले से पहले उनके मन में कई सारी उलझने और डर था। हालांकि इस सबके बावजूद एक्ट्रेस ने शादी करने का फैसला क्यों लिया इस पर उन्होंने बात की।
स्वरा भास्कर ने अमृता राव और आरजे अनमोल के शो 'कपल ऑफ थिंग्स' में कहा कि, 'हम दोनों इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा है, लेकिन हमारे आस-पास के लोग ये बात समझ चुके थे। एक वक्त ऐसा आया जब मुझे समाज को लेकर डर महसूस होने लगी। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस बात की परवाह करे कि लोग क्या सोचेंगे, लेकिन उस समय न जाने क्यों, मैं समाज, अपने परिवार और दोस्तों की प्रतिक्रिया को लेकर सोचने लगी थी।'
स्वरा ने आगे अपने डर के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे ये डर था कि अगर मैंने फहाद से शादी की तो बॉलीवुड की पार्टियों में मुझे इनवाइट नहीं करेंगे। मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे साथ आखिर ऐसा क्यों हो रहा था। लेकिन मैंने अपने चाचा से बात की औऱ फिर मैंने शादी करने का निर्णय बिना सोचे समझे ले लिया।'
स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी की थी। एक महीने बाद, उन्होंने शादी के कई समारोह आयोजित किए जिनमें हल्दी, संगीत और शादी के रिसेप्शन जैसे समारोह शामिल थे। उसी साल जून में स्वरा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी। स्वरा और फहद ने पिछले साल 23 सितंबर को अपने पहले बच्चे राबिया का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: Swara Bhasker ने परिवार के साथ मनाई बेटी राबिया की छठी, लाडली पर प्यार लुटाते नजर आए फहद अहमद












Click it and Unblock the Notifications