Swara Bhasker ने परिवार के साथ मनाई बेटी राबिया की छठी, लाडली पर प्यार लुटाते नजर आए फहद अहमद
स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी राबिया के साथ पहली बार छठी मनाई। इस दौरान फहद अहमद अपनी बेटी को गोद में लिए प्यार करते हुए नजर आए।
Swara Bhasker Chhathi Puja: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। 23 सितंबर को एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम राबिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटी की कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को ये जानकारी दी थी। अब उनकी बेटी के जन्म को पूरे 7 दिन हो चुके हैं। इसलिए एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की छठी मनाई है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने मदरहुद को एंजॉय कर रही हैं। उनकी बेटी के जन्म को 6 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर कपल ने छठी का आयोजन किया। इस दौरान फहद अहमद और उनका पूरा परिवार एकजुट हुआ। सभी ने एकसाथ मिलकर बेटी का छठी फंक्शन मनाया।

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में स्वरा और फहद अपनी बेटी राबिया को गोद लिए उस पर प्यार लुटा रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'राबिया रमा अहमद की छठी'। वहीं दूसरी तस्वीर में स्वरा भास्कर और फहद अहमद के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। इसके अलावा आखिरी तस्वीर में फहद अपनी नन्ही परी को गोद में लिए प्यार करते हुए दिखे।
बता दें कि, इस सेरेमनी का आयोजन स्वरा भास्कर के घर पर हुआ। वहीं कपल के लुक की बात करें तो, स्वरा ने येलो कलर की साड़ी पहनी हुई है। वहीं फहद ने सफेद कलर का कुर्ता और पैजामा और इसके साथ येलो कलर का जैकेट पहना हुआ है। हालांकि इन तस्वीरों में कपल ने अब तक अपनी बेटी के चेहरे को रिवील नहीं किया है।
स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इसी साल की शुरूआत में शादी की थी। कपल ने पहले कोर्ट मैरिज की और इसके बाद मार्च में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद एक्ट्रेस ने शादी के कुछ महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। अब 25 सितंबर को कपल ने बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications