जब शादीशुदा विक्रम भट्ट के प्यार में थीं सुष्मिता सेन, घर तोड़ने का लगा था आरोप, बोलीं-'मुझे कोई गिल्ट नहीं'

Sushmita Sen Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज यानी 19 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। सुष्मिता सेन का नाम कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ा। वहीं डायरेक्टर विक्रम भट्ट संग अफेयर की खबरें काफी चर्चा में रहीं।

सुष्मिता सेन जिस वक्त बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही थीं उस दौरान उनका नाम शादीशुदा डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। सुष्मिता सेन पर आरोप लगा था कि उन्होंने विक्रम भट्ट का घर तोड़ा है। लेकिन जिस वक्त इनका रिश्ता चल रहा था तो एक्ट्रेस ने कहा कि विक्रम की शादी में पहले से ही दिक्कतें चल रही थी।

Sushmita Sen

"रॉनडवू विद सिमी ग्रेवाल" शो में सुष्मिता सेन ने खुद ये बात कबूली थी कि उन्हें विक्रम भट्ट को डेट करने का कोई गिल्ट नहीं था। जब सिमी ग्रेवाल ने एक्ट्रेस से पूछा कि शादीशुदा शख्स को डेट करना कैसा लगता है तो एक्ट्रेस ने कहा, "विक्रम और उनकी पत्नी साथ नहीं रहते, इस पर मैं गिल्टी महसूस नहीं कर सकती हूं, या फिर उन्हें भी गिल्टी महसूस नहीं करवा सकती कि वे एक खराब शादी का हिस्सा थे।"

सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि, "मैं इसलिए गिल्टी नहीं हूं, क्योंकि मैंने जो किया है वह सबके सामने और सोच-समझकर किया है। जब हम मिले थे, तो जानती थी कि विक्रम अपनी पत्नी को जल्द ही तलाक देने वाले हैं और मैं इस बात का इंतजार नहीं कर सकती थी दुनिया को बताने के लिए कि मैं उस इंसान से प्यार करती हूं, जो पहले से ही डिवोर्स के बीच में फंसा है।"

बता दें कि, सुष्मिता सेन का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जुड़ा था। खासतौर से जब बिजनेसमैन ललित मोदी ने एक्ट्रेस संग सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं तो इसको लेकर काफी बवाल मचा था। यहां तक कि लोगों ने सुष्मिता को गोल्ड डिगर का भी टैग दिया। लेकिन एक्ट्रेस ने एक भी बार इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया। बीते कुछ समय से वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट होती हैं। हालांकि दोनों खुद को करीबी दोस्त बताते हैं।

ये भी पढ़ें: Sushmita Sen Story: कैसे एक पेटीकोट दर्जी ने बदली सुष्मिता की किस्मत? 2 साल बाद पर्दे पर दी 'दस्तक'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+