Sushmita Sen Story: कैसे एक पेटीकोट दर्जी ने बदली सुष्मिता की किस्मत? 2 साल बाद पर्दे पर दी 'दस्तक'
Sushmita Sen Story: 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर दुनियाभर में मशहूर हुईं सुष्मिता सेन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1996 में "दस्तक" फिल्म से की। खास बात यह है कि सुष्मिता के करियर को पंख देने का काम एक पेटीकोट सिलने वाले टेलर ने दिया था।
इसके बाद, करीब 14 साल तक बॉलीवुड इंडस्ट्रीमें संघर्ष किया और कई हिट फिल्में दीं। लेकिन, उसके बाद 5 साल के लिए उनके फिल्मी करियर को मानों कोई ग्रहण सा लग गया हो। वेब सीरीज के दौर में उनके करियर को दोबारा चमक मिली। हाल ही में जिओ सिनेमा पर 'शेखर होम्स' वेब सीरीज में विशेष उपस्थिति में नजर आईं। आइए आपको रूबरू कराते हैं सुष्मिता की अनकही कहानी से...

सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता शुभीर सेन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे, और उनकी मां शुभ्रा सेन एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। उनका बचपन दिल्ली में बीता, जहां उन्होंने एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। बचपन से ही सुष्मिता में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भावना थी।
कैसे आया मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने का ख्याल? (Sushmita Sen)
सुष्मिता सेन ने जब मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया, तब वे महज 18 साल की थीं। उनके पास कोई मॉडलिंग का अनुभव नहीं था। मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला उनकी मां के सपोर्ट और उनकी खुद की जिज्ञासा के कारण हुआ। उनके आत्मविश्वास और बुद्धिमानी ने उन्हें ऐश्वर्या राय जैसी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को हराकर मिस इंडिया का खिताब जिताया, और यही उन्हें मिस यूनिवर्स 1994 का ताज पहनाने के रास्ते पर ले गया।
'पेटीकोट सिलने वाले ने सिला ड्रेस, मोजों से बने ग्लव्स' (Miss Universe Sushmita Sen)
सुष्मिता सेन ने एक टीवी शो में अपनी मिस यूनिवर्स ड्रेस के बारे में एक दिलचस्प राज साझा किया। उन्होंने बताया कि यह ड्रेस एक पेटीकोट दर्जी ने तैयार की थी। सुष्मिता ने बताया कि कॉम्पिटिशन के लिए चार ड्रेस खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। तभी उनकी मां ने उन्हें (सेन) आश्वस्त करते हुए कहा कि कॉम्पिटिशन में उन्हें देखा जाएगा, कपड़े नहीं।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार से कपड़ा खरीदा। सुष्मिता की मां ने कपड़ा एक स्थानीय पेटीकोट दर्जी को सौंप दिया और उससे कहा कि वह एक खूबसूरत ड्रेस बनाए, क्योंकि उनकी बेटी टीवी पर दिखाई देगी। दर्जी ने सुष्मिता के लिए एक मिनी गाउन बनाया।
वहीं, हाथ के ग्लव्स के लिए, सुष्मिता की मां ने चतुराई से नए काले मोजे का इस्तेमाल किया। मोजों को काट कर फिटिंग के ग्लव्स तैयार कर दिए। पेटीकोट दर्जी की सिली ड्रेस सुष्मिता की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। अपनी समझदारी से मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। वे पहली भारतीय महिला बनीं, जिन्हें महज 18 साल की उम्र में ही मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया।
सुष्मिता सेन का संघर्ष (Sushmita Sen Struggle Story)
सुष्मिता सेन का सफर आसान नहीं था। उन्होंने जब फिल्मों में कदम रखा, तो उन्हें इंडस्ट्री के कड़े मुकाबले और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। वे फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थीं, इसलिए उन्हें खुद अपनी पहचान बनानी पड़ी। उनकी पहली फिल्म "दस्तक" (1996) बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बाद में कई हिट फिल्में दीं जैसे "मैं हूं ना", "बीवी नंबर 1" और "फिलहाल"। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज "आर्या" में एक शानदार वापसी की, जो उनके अभिनय की प्रशंसा और लोकप्रियता का बड़ा कारण बनी।
हार्ट अटैक ने बढ़ाई दूरियां (Sushmita Sen Heart Attack)
उनके व्यक्तिगत जीवन में भी कठिनाइयां आईं। 2023 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपनी हेल्थ पर ध्यान देना शुरू किया। इस घटना के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं पर फिर से विचार किया और काम से थोड़ी दूरी बनाई।
कहां गुम हैं आजकल सुष्मिता सेन?
वर्तमान में, सुष्मिता सेन मुंबई में रहती हैं, जहां वह अपनी बेटियों रेने और अलीशा के साथ समय बिता रही हैं। वह समय-समय पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहती हैं और अपनी फिटनेस और जीवनशैली से जुड़े अपडेट शेयर करती हैं।

सुष्मिता सेन की गोद में दो बेटियां (Sushmita Sen Daughters)
- रेने सेन: सुष्मिता ने 2000 में रेने को गोद लिया था। रेने ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है और वह 2020 में आई एक शॉर्ट फिल्म "सट्टेबाजी" में नज़र आईं।
- अलीशा सेन: 2010 में सुष्मिता ने अपनी दूसरी बेटी, अलीशा, को गोद लिया। अलीशा अभी छोटी हैं और अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

सुष्मिता सेन की संपत्ति (Sushmita Sen Net Worth)
2024 तक सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति लगभग ₹50 करोड़ के आसपास मानी जाती है। वह एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंबेसडर, सोशल मीडिया से भी कमाई करती हैं। इसके अलावा, उनकी संपत्ति में उनके कई रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट और बिजनेस भी शामिल हैं।

सुष्मिता सेन की लव स्टोरी और अफेयर (Sushmita Sen Love Story And Affair)
- 1990 के दशक में उनका नाम निर्देशक विक्रम भट्ट से जुड़ा, जब उन्होंने उनके साथ फिल्म "दस्तक" की।
- इसके बाद उन्होंने रोहमन शॉल नामक एक मॉडल से डेटिंग शुरू की, जो उनसे उम्र में काफी छोटा था। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को खुलकर दिखाया, लेकिन 2021 में उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।
ललित मोदी से क्या है कनेक्शन? (Sushmita Sen Lalit Modi Connection)
- सुष्मिता सेन का नाम 2022 में ललित मोदी के साथ जुड़ा था, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की कि वह और सुष्मिता सेन एक रिश्ते में हैं। ललित मोदी, जो आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के संस्थापक हैं, ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और पोस्ट शेयर किए थे।
- हालांकि, बाद में इस संबंध के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई, और सुष्मिता सेन ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह अपने जीवन में स्वतंत्र और खुश हैं। उनके और ललित मोदी के रिश्ते के बारे में मीडिया में कई अटकलें आईं, लेकिन दोनों ने इसे आगे बढ़ाने पर कोई ठोस घोषणा नहीं की।
-
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications