सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे सारा अली खान को प्रपोज, एक्टर ने किया था पूरा प्लान, फिर ऐसे टूटा रिश्ता
Sara-Sushant Love Story: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' में साथ काम किया। जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सेट पर दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। लेकिन सारा और सुशांत ने कभी अपने रिश्ते को सरेआम नहीं कबूला।
सुशांत सिंह राजपूत के केयरटेकर रईस ने आईएएनएस को बताया सुशांत उस वक्त सारा को प्रपोज करने वाले थे। सुशांत ने अपने बर्थडे पर एक ट्रिप प्लान कर रखी थी, जहां वह सारा को अपने साथ ले जाने वाले थे और उन्हें वहां प्रपोज करना चाहते थे। लेकिन किसी वजह से सुशांत सिंह राजपूत का ये पूरा प्लान बेकार हो गया।

रईस ने कहा था कि, 'सुशांत के दोस्त अब्बास संग बातचीत से पता चला था कि वह अपने जन्मदिन 21 जनवरी 2019 पर सारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे। उन्होंने दमन जाने का प्लान बनाया था। इसी टूर में वो सारा को अपने दिल की बताने वाले थे लेकिन बाद में ये ट्रिप कैंसिल हो गया। हालांकि कुछ दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।'
रईस ने ये भी बताया था कि सारा अली खान अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस आती थीं और 3-4 दिन रुकती थीं। रईस ने कहा, सारा फार्महाउस के सारे स्टाफ का बहुत सम्मान करती थीं। वह एक्ट्रेस होकर भी बहुत ज्यादा सिंपल हैं।' जब रईस से पूछा गया कि क्या सुशांत शादी के लिए सारा को प्रपोज करने वाले थे? तो उन्होंने कहा कि, 'मैंने बस इतना सुना था कि वह गिफ्ट देकर प्रपोज करने वाले थे।'
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा था। खासतौर से रिया चक्रवर्ती के साथ उनका अफेयर काफी समय तक रहा। हालांकि साल 2020 में एक्टर ने सुसाइड कर लिया था। ये खबर सामने आने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा था। हालांकि एक्टर ने सुसाइड किया था या ये साजिश थी ये पहेली अभी तक नहीं सुलझ पाई।
ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, मुकेश छाबड़ा ने किया ऐलान, फैंस हुए इमोशनल












Click it and Unblock the Notifications