दुनिया को अलविदा कह चुके इन सितारों का लौटा ब्लू टिक, जानिए आखिर कैसे हो रहा ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड?
बॉलीवुड के तमाम सितारों को अपना वेरिफाइट करके ब्लू टिक वापस मिल चुका है। वहीं दुनिया को अलविदा कह चुके एक्टर्स का भी ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस आ गया है।

Twitter Restores Blue Tick: ट्विटर अकाउंट वेरिफिकेशन को लेकर इस वक्त काफी बवाल मचा हुआ है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक कई हस्तियों के ट्विटर से ब्लू टिक हटा दिए गए थे। हालांकि अब धीरे-धीरे कुछ हस्तियों को अपना वेरिफाइट ब्लू टिक वापस मिल चुका है। इस बीच ट्विटर ब्लू टिक के कुछ अजीब और हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं।
इस सितारों को कैसे मिला ब्लू टिक?
अब ट्विटर में कई ऐसे लोगों को भी ब्लू टिक मार्क मिल चुका है जो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जी हां हम आज आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जो भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन ट्विटर उनके अकाउंट पर ब्लू टिक मार्क दे रहा है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है।
सुशांत सिंह राजपूत
साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह चुके दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया था। लेकिन अब ये वापस आ गए हैं। अब हर कोई हैरान है कि, वह इस दुनिया में नहीं है तो कैसे उनका ब्लू टिक वापस लौटा दिया गया। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि एक्टर की बहन उनका अकाउंट चला रही हैं इसलिए उन्होंने सब्सक्राइबर प्लान खरीदा होगा।
सिद्धार्थ शुक्ला समेत इन सितारों का लौटाया ब्लू टिक
बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके परिवार वाले उनका अकाउंट चला रहे हैं और उन्होंने दोबारा वेरिफाइड करवाया है। ताकि फैंस की यादों में सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा जिंदा रहें। इसके अलावा ऋषि कपूर, लता मंगेशकर, इरफान खान और माइकल जैक्सन जैसे तमाम बड़ी हस्तियां जो कि इस दुनिया में नहीं हैं उनका ट्विटर में ब्लू टिक वापस लौटा दिया गया है।
एलन मस्क ने की थी घोषणा
आपको बता दें कि, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की थी कि जो लोग ब्लू टिक की सेवा पाने के लिए भुगतान नहीं करेंगे उनका 20 अप्रैल से समाप्त हो जाएगा। ऐसे में जिसने भी भुगतान नहीं किया था उनका ब्लू टिक हटा दिया गया था। हालांकि अब धीरे-धीरे सभी सितारों का ट्विटर अकाउंट वापस से वेरिफाइड हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications