Gadar 2: शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़ने के लिए सनी देओल ने चली जबरदस्त चाल, अब ऐसे बढ़ेगी 'गदर 2' की कमाई
Gadar 2 Ticket Offer: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धूममचाने में लगी हुई है। फिल्म ने 6 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। हालांकि आठवें दिन इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 8वें दिन 'जवान' ने सिर्फ 21 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। वहीं 'जवान' की वजह से सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की कमाई लाखों में सिमटने लगी है। आपको बता दें कि 'गदर 2' अब तक शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई है। ऐसे में 'गदर 2' के मेकर्स ने फिल्म की टिकट पर बंपर ऑफर निकाला है जिसे जानने के बाद दर्शक खुश नजर आ रहे हैं।
'गदर 2' मूवी की टिकट पर बंपर ऑफर
खबर है कि फिल्म 'गदर 2' के मेकर्स ने मूवी की टिकट पर बंपर ऑफर निकाला है जिसके तहत टिकटों के दाम घटाकर बेहद सस्ते कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 540.51 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं सनी देओल की फिल्म ने अब तक ये आंकड़ा नहीं छुआ है।

15 सितंबर से 150 रुपए में बुक करें टिकट
दूसरी तरफ शाहरख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। ऐसे में 'गदर 2' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की कमाई को बनाए रखने के लिए फिल्म के टिकट के दाम आज ये यानी 15 सितंबर 2023 से 150 रुपए कर दिए हैं। 'गदर 2' के टिकट सस्ते करने की खबर मेकर्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। जी स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है- ऐसा मौका फिर नहीं आएगा तो देर मत कीजिए! अपने टिकट अभी देशभर में सिर्फ 150 रुपए में बुक करें। 15 सितंबर से इसका लाभ उठाएं। अपने टिकट जल्द बुक करें।
11 अगस्त को रिलीज हुई थी 'गदर 2'
जानकारी के अनुसार सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' गत 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी और कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े थे। वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के रिलीज होने के बाद से फिल्म के कारोबार में गिरावट शुरू हो गई थी। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड्स बनाने में जुटी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications